Breaking News
recent

'अलवर घटना से कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया, क्या यही है इनका न्याय'

कोटा. अलवर के थानागाजी गैंगरैप मामले में भाजपा ने कांग्रेस को घेरने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। कोटा समेत प्रदेशभर में भाजपा ने बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन जिला कलक्टरों को देकर मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। वहीं बुधवार को

सांसद ओम बिरला ने कहा कि कांग्रेस सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। राजनीतिक लाभ देने के लिए इस घटना को दबाए रखा गया। यह घोर निंदनीय कृत्य है। इस घटना से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है, ये न्याय की बात करते हैं लेकिन महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, क्या यही कांग्रेस का न्याय है।। मीडिया से बातचीत के दौरान बिरला ने कहा कि कांग्रेस कितने ही षडय़न्त्र रच ले हम मजबूती से मुकाबला करेंगे। बिरला ने कहा कि देशभर में पीएम मोदी की लहर है, हम बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे और प्रदेश की सभी 25 सीटों पर कमल खिलेगा।

18 से ज्यादा मौतों पर खामोश लेकिन राजधानी में हुई एक मौत ने उड़ाई
नींद, अब कीमत वसूलने के साथ दर्ज होगा मुकदमा...

गुरुवार को कोटा में शहर के तीनों भाजपा विधायकों व पार्टी के पदाधिकारियों ने ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, रामगंजमंडी विधायक मदन दिलवार, पूर्व सांसद इज्यराजसिंह, उप महापौर सुनीता व्यास, प्रदेश मंत्री छगन माहुर, शहर अध्यक्ष हेमंत विजयर्गीय व अन्य पदाधिकारी कलक्ट्री पहुंचे यहां जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। विधायक शर्मा ने कहा कि लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है और पुलिस व सरकार राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री को इस घटना को लेकर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। प्रदेश की जनता इस घटना से आक्रोशित है। दिलावर ने कहा कि महज पांच माह में ही प्रदेश में कानून व्यवस्था चोपट हो गई है और महिलाओं के साथ अत्याचार बढ रहे हैं। विधायक कल्पना देवी ने कहा कि महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं शर्मसार करने वाली है, कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है, जिसने इस घटना को छुपाए रखा। प्रतिनिधि मण्डल में शहर महामंत्री अरविंद सिसोदिया, उपाध्यक्ष लक्ष्मण खींची, जिला मंत्री कैलाश गौतम, राम बाबू सोनी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.