उदयपुरवाटी/ पचलंगी. उदयपुरवाटी क्षेत्र में नहाती महिला का वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार करने वाले दो आरोपित दिल्ली में अपने रिश्तेदार के घर पनाह लिए हुए थे, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों भाग गए। वहीं तीसरे आरोपित के गोवा में सैर सपटा करने की चर्चा है।
पचलंगी चौकी प्रभारी एसआइ राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मुखबिरों के जरिए सुरेश जाट व जीतू सैनी के दिल्ली में कार्यरत जीतू के रिश्तेदार के घर छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना पर घर पहुंचे तो वहां से भागने की जानकारी मिली।हालांकि आरोपितों के संभावित छिपने के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।तीसरे आरोपित मनीष सैनी के गोवा में छिपे होने की बात सामने आ रही है।इधर, आरोपितों के गिरफ्तार नहीं होने से पीडि़त परिवार मानसिक दबाव में है।वहीं ग्रामीणों में भी रोष बना हुआ है। पूरे जिले में आए दिन धरने प्रदर्शन हो रहे हैं। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
यह था मामला
महिला ने रिपोर्ट देकर बताया कि दस जनवरी हरिपुरा निवासी मनीष सैनी ने उसका नहाते हुए का मोबाइल पर वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल नहीं करने की एवज में एक लाख रुपए मांगे। पीडि़ता का आरोप है कि ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी मनीष सैनी ने वीडियो गांव के जीतु सैनी और सुरेश जाट को दिया। इसके बाद तीनों आरोपी उसे डरा धमकाकर बलात्कार करते रहे। अपने साथ हो रही लगातार ज्यादती से परेशान महिला ने पति को अपने साथ हो रहे घटना के बारे में पति को बताया। इस पर थाने पहुंचकर तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
---------------------------------
नगरपरिषद कंपोस्ट मशीन लगाकर शहर में करेगी कचरे का निस्तारण, वसूलेगी शुल्क
- 250 को जारी किए नोटिस
झुंझुनूं. नगरपरिषद प्रशासन की ओर से शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।आने वाले दिनों में शहरवासियों से कचरा निस्तारण की एवज में शुल्क वसूल करेगी।इसके लिए पूरी कार्य योजना तैयार कर ली गई है।परिषद केवल घरों से गीले कचरे का उठाव करेगी।जबकि मैरिज लॉन, अस्पताल, होटल व रेस्टोरेंट, शिक्षण संस्थानों को स्वयं के स्तर पर कम्पोस्ट मशीनें लगानी होंगी।इसके लिए नगरपरिषद आयुक्त विनयपाल ने करीब 250 संस्थानों को नोटिस जारी किए हैं।
ऐसे में मैरिज लॉन, अस्पताल, होटल व रेस्टोरेंट में अलग-अलग कचरा पात्रों में इकठ्ठा करना होगा।बायोडिग्रडेवल कचरे का अपने परिसर में ही कंपोस्ट मशीन से निस्तारण करना होगा।यह मशीन संस्थान संचालक को स्वयं के स्तर पर लगानी होगी।मशीन के कचरे से खाद तैयार होगी।अलग-अलग कचरा पात्रों से संग्रहण करवाकर बायोडिग्रेवल कचरे का अपने परिसर में निस्तारण कर सकेंगे।इस खाद को खुद के लॉन में काम में लेने के अलावा बेचा भी जा सकता है।नगरपरिषद आयुक्त विनयपाल ने बताया कि कंपोस्ट मशीन खरीदने के लिए टैण्डर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इसके बाद इन्हें शहर की मुख्य जगहों पर लगाया जाएगा।इससे वहां से बयोडिग्रेवल कचरा इकठ्ठा कर खाद बनाई जा सकेगी।





No comments:
Post a Comment