Breaking News
recent

रिवॉल्वर की नोंक पर किशोरी को किया अगवा, जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप

हिण्डौनसिटी. टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव में सोमवार तडक़े शौच करने जा रही किशोरी को दो बाइक सवार बदमाशों ने रिवॉल्वर की नोंक पर अगवा कर लिया। आरोपी उसका मुंह दबाकर जंगल में ले गए। जहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने बहशीपन की हद पार करते हुए किशोरी की नग्नावस्था में वीडियो व फोटो रिकॉर्ड कर ली। आरोपियों ने पुलिस में शिकायत कराने पर पीडि़ता व उसके परिवार को जान से खत्म करने व अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। मामले में पीडि़ता की मां ने एक आरोपी को नामजद करते हुए दो जनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। रात करीब नौ बजे टोडाभीम थाना पुलिस ने हिण्डौन के राजकीय चिकित्सालय में पीडि़ता का मेडिक़ल कराया।


टोडाभीम थानाप्रभारी मनोहरलाल मीणा ने बताया कि डोरावली गांव निवासी १७ वर्षीय किशोरी तडक़े तीन बजे शौच करने खेतों में जा रही थी। इस दौरान घर से कुछ दूर पहुंचने पर बाइक सवार जौंल गांव निवासी आरोपी मनीष कुमार मीणा अपने एक दोस्त के साथ आया। आरोपियों ने पीडि़ता को रोक कर उसकी कनपटी पर रिवॉल्वर लगा दी। आरोपी तौलिया से मुंह दबाकर पीडि़ता को बाइक पर जबरन बिठा कर जंगल में ले गए। जहां उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। इस दौरान आरोपियों ने अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो व फोटो रिकॉर्ड कर लिए। करीब दो घंटे तक वहशीपन का शिकार हुई पीडि़ता को आरोपियों ने धमकी दी है कि अगर पुलिस में शिकायत की, तो उसे व परिवार को जान से मार देंगे तथा अश्लील फुटेज वायरल कर बदनाम कर देंगे।


पुलिस की लापरवाही आई सामने-
पीडित परिवार का कहना है कि मामले में टोडाभीम थाना पुलिस ने लापरवाही बरती है। आरोप है कि दोपहर १२ बजे में शिकायत कराने के बाद भी पुलिस पीडिता का मेडिकल कराने के लिए नानुकुर करती रही। शाम को ग्रामीणों के हंगामा करने के बाद पुलिस रात करीब नौ बजे हिण्डौन राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल कराने लेकर पहुंची।

गिरफ्तारी के लिए दे रहे दबिश-
नामजद किए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई हैं। आरोपियों की तलाश में देर रात तक कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
मनोहर लाल, थाना अधिकारी टोडाभीम



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.