हिण्डौनसिटी. लोकसभा चुनाव में राज्य के दूसरे चरण और अंतिम चरण के लिए चल रहा मतदान दिन चढऩे के साथ ही गति पकडऩे लगा है। सुबह सात बजे धीमी गति से शुुरू हुआ मतदान करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र के हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र में पहले दो घंटे में 13.78 फीसदी के आंकड़े पर पहुंचा गया। विधायक भरोसीलाल जाटव ने वर्धमान नगर पहुंच बूथ संख्या 156 पर कतार में लग आम नागरिक की तरह वोट डाला। बरपाड़ा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ क्रमांक 205 पर ईवीएम खराब होने से मतदान पौने घंटे देरी से शुरू हुआ। सुबह 7.45 बजे बूथ पर पहला मतदान हुआ। बूथ के बाहर महिला-पुरुष मतदाताओं की कतार लग गई। काना हनुमान पाड़ा स्थित बूथ क्रमांक 204 पर पानी की व्यवस्था नहीं होने मतदान केंद्र के बाहर रखे ड्रम खाली नजर आए। कतार में लगे मतदाता पानी की मांग करते दिखे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेंं आदर्श बूथ में रूप में सजाए बूथ क्रमांक 174 पर नगर परिषद आयुक्त प्रेमराम मीणा व अन्य कर्मचारी मतदाताओं की लोकतंत्र के उत्सव में स्वागत करते नजर आए। मतदाताओं को वोट डालने के बाद कोल्ड ड्रिंक प चाय पिलाई गई। ढिंढोरा गांव के बूथ क्रमांक 113 पर अतिरिक्त द्वितीय मतदान अधिकारी लगाया गया। उपजिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में टीम के साथ बैठ एसडीओ सुरेश कुमार बुनकर ने 16 अति संवेदन शील बूथों की सीसी टीवी से निगरानी रखने हुए हैं।





No comments:
Post a Comment