Breaking News
recent

नांदयाल से जनसेना सांसद एसपीवाई रेड्डी का निधन, हैदराबाद के अस्‍पताल में चल रहा था इलाज

नई दिल्ली। तेलंगाना के नांदयाल से जनसेना पार्टी के सांसद और 17वीं लोकसभा चुनाव में प्रत्‍याशी एसपीवाई रेड्डी का मंगलवार की रात निधन हो गया। हैदराबाद के एक अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार को उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया, जिसके चलते उनका निधन हो गया। बता दें कि रेड्डी को किडनी की शिकायत के कारण तीन अप्रैल को हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

नांदयाल सीट से थे जनसेना के प्रत्‍याशी

नांदयाल से सांसद एसपीवाई रेड्डी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद वो टीडीपी में शामिल हो गए थे। 2019 के लोकसभा चुनावों में टीडीपी की ओर से टिकट न मिलने से नाराज रेड्डी जनसेना पार्टी में शामिल हो गए और नंदयाल संसदीय क्षेत्र से जनसेना के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

पवन कल्‍याण ने जताया शोक

जनसेना पार्टी के सांसद एसपीवाई रेड्डी का जन्‍म 1950 को करपा जिले में हुआ था। उन्‍होंने 1991 में भाजपा के साथ अपने राजनीतिक करिअर की शुरुआत की थी। वह 2004, 2009 और 2014 में तीन बार नांदयाल से सांसद रहे। जनसेना पार्टी अध्यक्ष पवन कल्याण ने एसपीवाई रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.