Breaking News
recent

थानागाजी मामले में लोगों का पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

अलवर. थानागाजी कस्बे के शिव बगीची कस्बा सहित आस-पास के ग्रामीण रैलियों के रूप में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे। पिछले दिन आंदोलन व संघर्ष को गति देने के लिए विधायक कांति प्रसाद मीना के नेतृत्व में बनाई गई 24 सदस्य कमेटी के नितेंद्र मानव ने बताया कि बुधवार दोपहर बारह बजे तक प्रशासन को दिया गया समय पूरा हो गया। विधायक कांति प्रसाद मीना के नेतृत्व में कमेटी के सभी सदस्य पुलिस प्रशासन के समक्ष बुधवार शाम तक पुलिस थाना थानागाजी का समस्त स्टाफ तत्काल प्रभाव से निलंबित करने, पीडि़ता व उसके पति को सरकारी नौकरी देने, थानागाजी कस्बे में बढ़ती ऐसी घटनाओं को ध्यान में रखकर डिप्टी एसपी ऑफि स खोलने व शेष आरोपियों को तत्काल पकड़ कर तीन दिन में जांच कर पुलिस चालान पेश करने की मांग की।

प्रशासन ने शेष आरोपियों को पकडऩे के लिए 48 घंटे का समय मांगा, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने प्रशासन को और अधिक समय देने के लिए मना कर दिया और निर्णायक कमेटी पर ही सवाल उठाते हुए आम सभा से उठकर आक्रोशित युवक व ग्रामीण अलवर- जयपुर मुख्य सडक़ मार्ग पर प्रतापगढ़ तिराये पर रोड जाम कर दिया। ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे तक मार्ग को बंद रखा। जिससे मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई।

इस दौरान भीम आर्मी संस्थापक एडवोकेट चंद्रशेखर रावण पीडि़ता और उसके परिवार से उनके मिलकर सांत्वना दी। आक्रोशित भीड़ को सडक़ पर देख चन्द्रशेखर रावण ने भीड़ को शांत करते हुए कहा कि यहां प्रशासन व पुलिस नहीं सुनेगा। यहां हमें कोई मदद नहीं मिलेगी। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाकर पीडि़तों को न्याय दिलाना है तो गुरुवार को सुबह नौबजे सभी अपने-अपने साधनों से जयपुर रामनिवास बाग में पहुंचकर कर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इसके बाद सडक़ मार्ग से जाम हटाया गया और ग्रामीण अपने घर चले गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.