Breaking News
recent

राहुल गांधी का बड़ा बयान, मोदी की हकीकत सामने लाकर रहूंगा

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है। सियासी दल एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महागठबंधन को महामिलावट बता रहे हैं, तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निशाने पर भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी हैं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर अबतक का सबसे बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की ताकत उनकी इमेज है। लेकिन मैं हकीकत सामने लाकर रख दूंगा। इस पर मैंने काम करना शुरू कर दिया है। एक न्यूज मैजगीन को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ये बात कही। उन्होंने कहा कि मिस्टर मोदी और भाजपा यह चुनाव नहीं जीत रही है, बल्कि कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए सरकार बनाने जा रही है।

ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी को बाल आयोग ने भेजा नोटिस, PM मोदी के लिए अपशब्द बुलवाने का आरोप

यूपीए की बनेगी सरकार

राहुल गांधी ने कहा कि जनता तय करेगी कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा और 23 मई को जनता अपना फैसला सुना देगी। यूपीए सरकार का बनना तय है। न्यूज मैगजीन को दिए साक्षात्कार में न्याय योजना पर पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं पीएम मोदी की तरह झूठे वादे नहीं करता। इसका बोझ मीडिल क्लास पर पड़ने वाला नहीं है। बल्कि हर परिवार को इससे मदद मिलने वाली है।

ये भी पढ़ें: चुनाव आचार संहिता उल्लंघन: SC का चुनाव आयोग को आदेश, मोदी-शाह पर 6 मई तक करे फैसला

रफाल की होनी चाहिए जांच

रफाल डील के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने सभी नियमों की अनदेखी कर अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाया है। इसकी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी शुरू से इसकी जांच की मांग कर रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.