Breaking News
recent

गुड़ामालानी में मंदिर से अचानक गायब हो गई महिला, कमरे में थोड़ा सा राख का ढेर, परिजनों का दावा- हो गई अन्तर्ध्यान

बाड़मेर।

बाड़मेर में गुडामालानी के रतनपुरा गांव में एक महिला शुक्रवार सुबह अपने घर के कमरे से गायब हो गई। परिजन व ग्रामीण उसके अन्तर्ध्यान होने का दावा कर रहे है। क्षेत्र में यह बात फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग उसके घर पहुंचे।  इधर पुलिस का कहना है परिजन किसी तरह की जांच नहीं चाह रहे है।

पुलिस अधीक्षक ने थानाधिकारी को निर्देश दिए है कि मामले की जांच कर पता लगाए। क्षेत्र के रतनपुरा गांव के गडरिया की ढाणी में शुक्रवार को 26 वर्षीय महिला लीला देवी पुत्री भैराराम कलबी घर में बने मंदिर वाले कमरे से अचानक गायब होने की जानकारी परिजन ने दी।

परिजनों ने दावा किया कि वह अन्तर्ध्यान हो गई है। कमरे में थोड़ा सा राख का ढेर, एक छोटा त्रिशूल मिला है। त्रिशूल के ऊपर उसकी पहनी चैन लटकी हुई थी।

इस तरह का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। यह अफवाह सामने आने पर परिजन से बात की। वे इस बात पर अडिग है कि वह अंतध्र्यान हुई है। मामला दर्ज नहीं करवा रहे हैं।

-प्रेमाराम चौधरी, थानाधिकारी गुड़ामालानी

पुलिस जांच कर रही है
मामला ध्यान में आया। परिजनों ने मामला दर्ज नहीं करवाया है लेकिन थानाधिकारी को निर्देश दिए गए है कि पूरी जांच करें।

- राशि डोगरा डूडी, पुलिस अधीक्षक



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.