Breaking News
recent

प्रेमी जोड़े को एकांत में देख बनाया वीडियो, फिर वायरल की धमकी देकर मांगी फिरौती


बागोर।
एक प्रेमी जोड़े को एकांत में बातचीत करते देख अज्ञात दो व्यक्तियों ने फ़ोटो व वीडियो बना लिए तथा वायरल करने की धमकी देते हुए फिरौती मांगी। इस पर प्रार्थिया ने बागोर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बागोर एसएचओ सुमन चौधरी के अनुसार थाना क्षेत्र की एक प्रार्थिया ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह उसके पुरुष मित्र से अमरगढ़ के पास जंगल मे मिल रही थी । उस दौरान दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाईकिल पर आए और पुरुष मित्र के पास बैठी प्रार्थिया का मोबाईल छीनते हुए धमकी दी। इसमें कहा कि तुम्हारे बातचीत करने के फोटो व वीडियो हमारे पास हैं। यह सुनकर प्रार्थिया मौके से भाग कर घर आ गई तथा परिजनों को घटना की जानकारी दी। अज्ञात व्यक्तियों ने प्रार्थिया के घर पड़े दूसरे मोबाइल नम्बर पर कॉल कर बातचीत करने के फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पांच हजार रुपये की मांग की। जिस पर प्रार्थिया द्वारा बागोर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। बागोर थानाधिकारी सुमन चौधरी व बनेड़ा थानाधिकारी उदय सिंह के नेतृत्व में गठित टीमें अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.