Breaking News
recent

छात्र को खेत में ले जाकर साधु ने किया कुकर्म, आहत छात्र ने खाया कीटनाशक

चूरू/ रतनगढ़।

जिले के रतनगढ़ क्षेत्र निवासी दसवीं कक्षा के 16 साल के छात्र के साथ साधु प्रेमनाथ ने सुनसान जगह पर हाथ-पैर बांधकर कुकर्म किया। किशोर जैसे-तैसे खुद को आजाद कर घर पहुंचा। आहत किशोर ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर जान देने की कोशिश की तब परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी मिली।

शौच जाने की कहकर किशोर को ले गया खेत में
मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि किशोर गांव में ही एक घर में रुके हुए चार-पांच साधुओं की सेवा कर रहा था। दो दिन पहले रात करीब 10 बजे प्रेमनाथ ने शौच जाने की कहकर किशोर को साथ लेकर खेतों में ले गया। आरोप है कि वहां साधु ने बंधक बनाकर किशोर से कुकर्म किया और वहां से फरार हो गया।

दुखी किशोर ने खाया कीटनाशक
उक्त घटनाक्रम के बाद सभी लोग वहां से भाग गए। आहत किशोर ने शनिवार को कीटनाशक खा लिया। तबियत बिगडऩे पर उसे रतनगढ़ के राजकीय सामान्य चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। उक्त छात्र ने बयान लेने आई पुलिस को आपबीती बता दी, लेकिन पुलिस ने किसी प्रकार का मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया और उसका जहर खाने का उपचार करा दिया। किशोर तीन दिन से अस्पताल में भर्ती है। बाद में आक्रोशित लोग सोमवार को सायं थाने पहुंचे जिन्हें थानाधिकारी ने मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

 

वहीं इधर... बालिका का अपहरण कर बलात्कार
दौसा में सदरथाना इलाके के भाण्डारेज मोड़ से एक युवक ने 8 वर्षीय बालिका को बहला-फुसला कर बाइक पर बिठा कर ले गया और उसने कालाखोह अम्बाड़ी गांव के पास सुनसान जगह बलात्कार किया। बाद में आरोपी बालिका को छोडकऱ फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और बालिका को कालाखोह अम्बाड़ी में मौके से दस्तयाब कर लिया। घटना रविवार देर शाम की है। बालिका की दादी ने महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। महिला थाना प्रभारी मांगीलाल मीना ने बताया कि घुमंतू जाति की बालिका को परिजनों ने दुकान पर चाय लेने भेजा था। इस दौरान वहां पर मौजूद आरोपी ने बालिका को बहला फुसला कर बाइक पर बिठा लिया। इसके बाद वह भाण्डारेज-लालसर मार्ग पर सुनसान जगह पर बालिका के साथ बलात्कार किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.