Breaking News
recent

अगर आप भी ट्रेन में यात्रा करने वाले हैं तो संभल जाएं ! डाक विभाग से रेल में जा विस्फोटक व हथियार

मो. इलियास/उदयपुर. ट्रेन में यात्रा करने वाले सावधान! क्योंकि उदयपुर में हथियार निर्माता व तस्कर खुलेआम आज भी डाक सेवा postal department से विस्फोटक सामग्री व हथियारों के उपकरण देश के अलग-अलग कोनों में पहुंचा रहे है लेकिन संबंधित जांच एजेन्सी व विभाग उनकी कोई जांच नहीं कर रहा। तीन दिन पूर्व भी सिटी पैलेस डाकघर से एक व्यक्ति ने ऐसे ही हथियारों के उपकरण से लदा एक पार्सल इम्फाल के लिए बुक करवाया, जिसे बाद में अजमेर रेलवे पुलिस ने जांच के दौरान खजुराहों ट्रेन से बरामद किया है। इस पार्सल की जांच अभी गुपचुप तरीके से चल रही है, लेकिन रेलवे पुलिस ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है।

बताया जा रहा है कि यह पार्सल सोमवार को उदयपुर सिटी पैलेस डाकघर से नार्थ इस्ट इम्फाल के लिए बुक हुआा था। लगभग 12 किलो वजनी पार्सल पर मणिपुर गन हाउस फर्म का नाम लिखा हुआ है। गन लिखा होने के बाजवूद डाक अधिकारी ने इसकी जांच नहीं की। बुकिंग के बाद यह पार्सल खजुराहो ट्रेन से इम्फाल के लिए रवाना हो गया लेकिन पकड़ा गया। इस पार्सल में बंदूक के उपकरण व आठ से दस पैकेट छर्रे बताए जा रहे है।

--
न जांच न स्क्रीनिंंग

सूचना प्राैैद्योगिकी प्रतिस्पद्र्धा के दौर में जहां डाक विभाग अपने नेटवर्क को बचाए रखने में कठिन दौर से गुजर रहा है, वहीं तस्कर इस सेवाओं का जमकर दुरुपयोग कर रहे है। डाक विभाग द्वारा बुक किए जा रहे इन पार्सल की न तो जांच हो रही है, न हीं स्क्रीनिंग कर पूछताछ की जा रही है।
--

पूर्व भी हो चुका पार्सल में विस्फोट उदयपुर के शास्त्रीसर्कल डाकघर से भी चार साल पहले भी हथियारों का एक पार्सल बुक हुआ था। यह पार्सल महाराष्ट्र के रत्नागिरी जाना था लेकन उससे पहले ही कोल्हापुर स्टेशन पर रेल डाक सेवा परिसर में ही घर्षण के कारण विस्फोट हो गया। 6 किलो 470 ग्राम के इस पार्सल में भी बच्चे के कपड़े होने बताए गए थे। जांच में आज तक इस पार्सल को भेजने वाले का खुलासा नहीं हो पाया। पार्सल जहां पहुंचना था वह फर्म का भी पता नहीं लगा। इस पार्सल में विस्फोट के बाद सुरक्षा एजेन्सियों ने डाक विभाग को पार्सल की जांच कर आईडी लेने के लिए पाबंद किया था लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
--

हमारे पास स्क्रीनिंग करने के लिए एयरपोर्ट जैसे कोई मशीन नहीं है। अजमेर मंडल से सूचना आने पर हमने इसकी जांच की थी। यह पार्सल सिटी पैलेस से बुक हुआ थी। पार्सल बुक करवाने वाले से पूछताछ की तो उसने छर्रे होने की बात कहीं। इसकी रिपोर्ट रिजनल कार्यालय अजमेर भिजवा दी है।
जे.एस.गुर्जर, प्रवर अधीक्षक डाक विभाग



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.