Breaking News
recent

ये क्या, देखते ही देखते जल गए लाखों रुपए के चावल

सादुलपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर सोमवार अल सुबह तीन बजे लगभग शॉर्ट-सर्किट के कारण सड़क पर चल रहे एक ट्रोले में आग लग गई तथा ट्रोला जलकर राख हो गया। आगजनी से लाखों रुपए का चावल भी नष्ट हो गया। थानाधिकारी नरेश निर्बाण ने बताया कि ट्रोला चालक धानोठी छोटी निवासी संजय कुमार ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि बोहरा ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से 35 टन बनास्पति चावल भरकर हरियाणा के करनाल से कांडला गुजरात ले जा रहा था। गांव इंदासर के पास पहुंचा तो अचानक ट्रोले में शॉर्ट-सर्किट के चलते आग लग गई तथा तेज हवाओं के कारण आग ने गति पकड़ ली। पता चलने पर ट्रोले को साइड में खड़ा कर नीचे उतरा तथा अन्य लोगों की मदद से आग बुझाने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हुआ। आग के कारण ट्रोला एवं चावल जल गए। पुलिस ने सूचना पर घटना का मौका निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.