Breaking News
recent

बीस दिन से मार्ग बंद, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

कुण्डल. कालोता-लोटवाड़ा मार्ग बीस दिन से बंद होने के कारण राहगीरों सहित ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया। कालोता - लोटवाड़ा ग्रेवल मार्ग पर डामरीकरण कार्य के चलते करीब 20 दिन पूर्व मार्ग पर जगह-जगह रोड़ी डलवा दी। इसके चलते मार्ग बंद हो गया। रोड़ी डालने से चौपहिया वाहन तो दूर, दुपहिया वाहन का भी निकलना मुश्किल है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन को मामले से अवगत करवाया, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। इसके चलते ग्रामीणों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर अपने गन्तव्य पर जाना पड़ रहा है।

 

 


आधे दर्जन से अधिक गांवों का सम्पर्क कटा


ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग अवाुद्ध होने के चलते इस मार्ग से जुडने वाले कई गांवों का सम्पर्क कट गया। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते अवरूद्ध होने के चलते जौपाड़ा, पाडली, राजपुरा, नवागांव, लोहसरी, बाणे का बरखेड़ा सहित अन्य गांवों का सम्पर्क लोटवाडा गांव से कट गया। जिसके चलते लोगों को मजबूरी में लम्बी दूरी तय करके सफर करना पड रहा है। हजारीलाल गुर्जर, देवकरण, हरगोविन्द गुर्जर, बत्तो देवी, राजन्ती देवी आदि मौजूद थे।

 

छह मई को अधिक से अधिक मतदान करने की शपथ ली


बसवा. कस्बे स्थित मेघमाला में रविवार सुबह सेवानिवृत कर्मचारियों की बैठक जगदीश सोडिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें छह मई को अधिक से अधिक मतदान करने की शपथ ली गई। सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन व जनहित में नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाने पर विचार विर्मश किया गया। जिला कलक्टर से मिलकर कस्बे में मेडिकल उपभोक्ता सहकारी समिति की दुकान खुलवाने के बारे में निर्णय किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रतापसिंह राजावत, बाबूलाल सैनी, अशोक अवस्थी, बाबूलाल तलाव वाला, सीताराम सुदामा, जयसिंह राजपुत, बद्री सोडिया, नवल वर्मा, उमराव मीणा, लक्ष्मी नारायण मीणा आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.