Breaking News
recent

मतदान ने पकड़ी रफ्तार


सीकर.

लोकसभा चुनावों को लेकर सोमवार को हो रहे मतदान में लोग उत्साह से भागीदारी निभा रहे हैं। जिले के मतदाताओं वोट डालने के प्रति जोश नजर आ रहा है। जिले में सुबह दस बजे तक 22 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका था। वहीं मतदान का एक सुखद पहलू भी देखने को मिला है। जिले में मतदान के दौरान कहीं से भी किसी भी तरह की अप्रिय घटना के समाचार नहीं मिले हैं।
निर्वाचन विभाग से मिली सूचना के अनुसार जिले में सुबह दस बजे तक 22.19 फीसदी मतदान हो चुका था। इस दौरान मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रही। मतदान के दौरान जिले में पूरी तरह शांति व्यवस्था नजर आई। कहीं से भी किसी तरह की गड़बड़ी या उत्पात की कोई सूचना नहीं है। इससे प्रशासन भी राहत महसूस कर रहा है। इससे पहले सीकर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक 13.92 फीसदी मतदान हो चुका था।

मतदान केंद्रों पर लंबी कतार
जिले में मतदान का समय बढऩे के साथ साथ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लंबी होती गई. जिले के बूथों पर सुबह सात बजे कतारें लगना शुरू हुई थी घंटों तक चलती रही। इस दौरान मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता रहा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.