Breaking News
recent

कपोत कह रहे है अकाल है...

कपोत कह रहे है अकाल है...
बाड़मेर. थार में अकाल के बाद कई गांवों-ढाणियों में अकाल के कारण लोगों के हाल बेहाल है। जहां पानी रीत रहा है वहां हर दिन प्यास के मारे मुश्किल बीत रहा है। पशु-पक्षियों पर यह मार सर्वाधिक है। सरकार ने न तो पर्याप्त चारा डिपो शुरु किए और न ही पशु शिविर। महंगे दाम में पानी और चारे का प्रबंध करना मुश्किल हो गया है। थार में भयंकर गर्मी में कपोत का यह जोड़ा जमीन में एक जगह थोड़ा पानी दिखा तो आ पहुंचा और इस रीतते पानी से प्यास बुझाई। मानों यह कपोत कह रहे हो कि सरकार के लिए यह तस्वीर काफी है कि यहां अकाल है।

 

ये भी पढ़े...

पौधरोपण कर दिया खुशहाली का संदेश

बाड़मेर पत्रिक
अभियान ग्रामोदय के तहत गुरूवार को सृष्टि संस्थान एवं होप फ ाउण्डेशन की ओर से सांसियों का तला व कुर्जा फांटा पर पौधरोपण किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों ने पौधों के सरंक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में हेमाराम सिसोदिया, भीयाराम, रहीम खान, खिलजी, सामिर खान, वार्ड पंच ममता सिसोदिया, सुरेश वड़ेरा आदि मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.