Breaking News
recent

गली में गन्दा पानी जमा होने से परेशान महिलाओं ने पंचायत घर मे किया विरोध प्रर्दशन

कस्बे की सडक़ों पर गंदा पानी जमा होने से परेशान वार्ड दस की महिलाओं ने सोमवार को पंचायत घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों ने पंचायत घर के बाहर नारेबाजी कर कहा कि उन्हें कोई ऐसी व्यवस्था दे दी जाए जिससे के वे सरलता से घर के बाहर निकल सकें। महिलाओं को इस तरह विरोध प्रदर्शन करते देख हर कोई हैरान रह गया। कस्बे में गंदगी और गली में पानी भरने के कारण इन परिवारों को बेहद परेशानी का समाना करना पड़ता है। इन लोगों ने कई बार इस संबंध में अधिकारियों से भी संपर्क किया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

हंगामें के बाद सोमवार को पंचायत विकास अधिकारी गुरजंट सिंह मौका देखने पहुंचे। पंचायत विकास अधिकारी ने मोहल्लावासियों को एक-दो दिन में सडक़ निर्माण शुरू करवाने का आश्वासन दिया। मोहल्लावासी सुनीता देवी, शकुन्तला देवी, लक्ष्मी देवी, पार्वती देवी, सुषमा रानी, पूजा आदि ने मोहल्ले की इस हालत के लिए स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। इन लोगों का कहना था कि मंडी में नालो की सफाई हुए कई वर्ष हो गए हैं।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.