पुष्कर. निकटवर्ती किशनपुरा गांव में शादी-समारोह में महिला संगीत के दौरान आए तेज अंधड़ ने एक महिला की जान ले ली।
अंधड़ से डीजे का पोल गिरने से मुन्नी देवी नाम की महिला की गर्दन पर गंभीर चोट लगी। कई दिन से चिकित्सालय में इलाज करा रही मुन्नी की मौत हो गई। पुष्कर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के शव परिजन को सौंप दिया।
तिलोरा ग्राम पंचायत की सरपंच के पति राजेन्द्र सिंह ने बताया कि बीती15 मई को किशनपुरा गांव में हनुमान की पुत्री के विवाह में महिला संगीत का कार्यक्रम था। इसमें लाइटों के ट्रेस पोल लगे थे। आयोजन के दौरान अचानक तेज अंधड़ चला तथा समारोह स्थल पर लगे ट्रेस का पोल मुन्नी देवी की गर्दन पर गिर गया। उसे गंभीर हालत में अजमेर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
सावित्री पहाड़ी पर दीवार निर्माण का विरोध
सावित्री पहाड़ी पर रोप-वे को लीज पर दी गई जमीन पर दीवार निर्माण को लेकर विरोध शुरू हो गया है। रोप-वे कम्पनी के प्रबंधक ने निर्माण को अवैध बताते हुए पुलिस सहायता मांगी है। सावित्री पहाड़ी पर रोप-वे चलाने वाली कम्पनी को जमीन लीज पर दी गई है। प्रबंधक अमल समदार की ओर से पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि मंदिर के पुजारी की ओर से अन्य के सहयोग से रोप-वे कम्पनी को लीज पर दी गई जमीन पर पक्की दीवार बनाई जा रही है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी झगड़े पर उतारू हो रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





No comments:
Post a Comment