Breaking News
recent

सुबह तक जमा होता रहा प्रत्याशियों का ‘भाग्य’,अब इवीएम कमांडो के सुरक्षा घेरे में

- चारों तरफ लगाए दर्जनों सीसीटीवी कैमरे

श्रीगंगानगर. सोमवार को मतदान के बाद ईवीएम जमा कराने का सिलसिला मंगलवार सुबह करीब चार-पांच बजे तक चलता रहा। इसके बाद ईवीएम मशीनों को तेईस मई तक के लिए स्ट्रांग रूम में बंद कर दिया गया है। जिसकी तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में अर्द्धसैनिक बलों के कमांडों व आरएसी की कंपनी तैनात की गई है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी प्रत्येक घंटे वहां का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके अलावा परिसर में दर्जनों सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को मतदान के समाप्ति के बाद ईवीएम मशीनों को जमा कराने का सिलसिला शुरू हुआ। जो मंगलवार सुबह चार-पांच बजे तक चलता रहा। दूरदराज इलाके से ईवीएम लेकर आई पोलिंग पार्टियों के कर्मचारी सुबह तक ईवीएम मशीनें जमा कराते देखे गए। ईवीएम मशीनों को खालासा कॉलेज परिसर में तैयार किए गए स्ट्रांग रूम में जमा कर दिया गया है।

जो अब 23 मई को ही बाहर निकाली जाएंगी। ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए वहां तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिसमें आईटीबीपी, क्यूआरटी के कमांडों व इनके साथ ही आरएसी के कमांडों को तैनात किया गया है। बाहरी सुरक्षा व्यवस्था स्थानीय पुलिस के हथियारबंद जवानों को सौंपी गई है। अर्द्धसैनिक बल व क्यूआरटी के कमांडों आधुनिक हथियारों से लैस है।

यहां परिसर में किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश करने की इजाजत नहीं है। कॉलेज परिसर में चारों तरफ चप्पे पर हथियारबंद जवान चौबीस घंटे निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं। मंगलवार सुबह जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते, पुलिस अधीक्षक हेमंत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

-परिसर में चप्पे पर लगे हैं सीसीटीवी कैमरे

कॉलेज परिसर में गेट से लेकर अंदर स्ट्रांग रूम तक व पीछे परिसर में दर्जनों सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यहां तक परिसर में लगे प्रत्येक पेड़ पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। दीवारों, गेटों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जहां एक कंट्रोल रूम में सुरक्षा अधिकारी पूरे परिसर की चौबीस घंटे निगरानी में जुटे हुए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.