Breaking News
recent

मोदी विरोधी बॉलीवुड स्टार्स ने इस उम्मीदवार को जीताने में झोंकी पूरी ताकत लेकिन एक बीजेपी प्रत्याशी ने निकाली सबकी हवा

लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आज आ रहे हैं। काफी हद तक नतीजे साफ हो चुके हैं। एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इन चुनावों में बॉलीवुड स्टार्स ने कई उम्मीदवारों को सपोर्ट भी किया था। इस बार चुनावी मैदान में जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी हैं। वे बेगूसराय सीट से सीपीआई के टिकट पर चुनाव लड रहे थे।

हालांकि कन्हैया कुमार ये चुनाव हार गए हैं। उनके सामने बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह मैदान में थे। गिरिराज सिंह ने 3.5 लाख वोट से जीत हासिल की है। गिरिराज सिंह ने यहां 56 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल करते हुए 5,74,671 वोट बटोरे, जबकि लेफ्ट फ्रंट के संयुक्त उम्मीदवार कन्हैया कुमार को 2,23,770 वोट ही मिले।

 

मोदी विरोधी बॉलीवुड स्टार्स ने इस उम्मीदवार को जीताने में झोंकी पूरी ताकत लेकिन एक बीजेपी प्रत्याशी ने निकाली सबकी हवा

बता दें कि कन्हैया कुमार को बॉलीवुड के बहुत से स्टार्स ने सपोर्ट किया। यहां तक की उनके लिए प्रचार भी किया। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं मिला। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कन्हैया को पूरा सपोर्ट किया। यहां तक की उनके लिए बेगूसराय में प्रचार भी किया इसके अलावा जब उन्होंने नामांकन दाखिल किया था, उस वक्त भी कई बड़े स्टार्स का वहां आना तय था।

 

मोदी विरोधी बॉलीवुड स्टार्स ने इस उम्मीदवार को जीताने में झोंकी पूरी ताकत लेकिन एक बीजेपी प्रत्याशी ने निकाली सबकी हवा

स्वरा के अलावा बॉलीवुड के मशहूर गीतकार, लेखक जावेद अख्तर ने भी कन्हैया के लिए प्रचार किया। जावेद अख्तर की पत्नी अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी कन्हैया का काफी सपोर्ट किया। उन्हें सपॉर्ट करते हुए शबाना आजमी ने ट्वीट किया है। शबाना ने लिखा है, 'कन्हैया कुमार में उम्मीद है। कन्हैया में विवेक है। कन्हैया में सच्चाई है।' शबाना के अलावा साउथ सुपरस्टार प्रकाश राज ने भी उनका सपोर्ट किया और उनके लिए प्रचार किया। कन्हैया को सपोर्ट करने वालो में निदेशक इम्तिजाय अली, टीवी अभिनेत्री सोनल झा भी शामिल हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.