Breaking News
recent

राजस्थान में यहां तीन बार के सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री पर इसलिए भारी पड़ गए संत

 

सीकर.लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दूसरी बड़ी जीत हासिल कर भगवा राज कायम रखा है। भाजपा के मौजूदा सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने 2 लाख 97 हजार 156 मतों से जीत हासिल कर कांगे्रस को गढ़ में करारी शिकस्त दी है। भाजपा के सुमेधानंद सरस्वती ने जहां 7 लाख 72 हजार 104 मत हासिल किए। वहीं कांगे्रस प्रत्याशी सुभाष महरिया ने 4 लाख 74 हजार 948 मत प्राप्त किए। सुभाष महरिया भाजपा से ही तीन बाद सांसद और एक बार केन्द्रीय मंत्री रह चुके हैं। लेकिन, पिछले लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर इन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में माकपा का पूरी तरह सूपड़ा साफ हो गया। माकपा प्रत्याशी अमराराम को महज 31 हजार 462 मत मिले। बसपा प्रत्याशी सीतादेवी को 6831 वोट मिले। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी भागीरथम खर्राटे बसपा से ज्यादा 8034 मत लेने में सफल रहे।


इसलिए महरिया हारे

-राष्ट्रवाद की लहर और सबसे ज्यादा सैनिक परिवार

-भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने बाद कार्यकर्ताओं में मजबूत पकड़ का अभाव
लोकसभा चुनाव के दौरान खुद की टीम के ज्यादा सक्रिय रहने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी

-हमेशा कांग्रेस के सामने चुनाव लडऩे वाले वाहिद चौहान को आखिरी समय में साथ लेने से एक वर्ग के कार्यकर्ताओं में नाराजगी
विधायक, पार्टी पदाधिकारियों के साथ तालमेल का अभाव

-धोद व दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के खिलाफ क्रॉस वोटिंग सबसे ज्यादा।
मतदान से एक दिन पहले प्रशासन की भाजपा के कार्यालय को सील करने की कार्रवाई से भाजपा का एकजुट होना।


सुमेधानंद इसलिए जीते दूसरी बार

-मोदी की सीकर रैली व नुक्कड़ सभाओं का प्रयोग भी सफल साबित हुआर
-राष्ट्रवाद की लहर और सबसे ज्यादा सैनिक परिवार
-टिकट वितरण के बाद हल्की नाराजगी को तत्काल दूर कर सभी को साथ लिया
- पिछले पांच के दौरान मौजूद सांसद के तौर पर स्वच्छ छवि
- रेलवे, मेडिकल कॉलेज सहित अन्य कार्यो को लेकर जनता के बीच में गए
- बेदाग और बेलाग छवि


किसे कितने प्रतिशत मत मिले

सुमेधानंद: 58.19
सुभाष महरिया: 35.79

माकपा: 2.37
बसपा: 0.51

नोटा: 0.59



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.