Breaking News
recent

मच्छर को कपड़े पहनाना,हाथी को गोद में बैठाना और मोदी से सच बुलवाना नामुमकिन

मच्छर को कपड़े पहनाना,हाथी को गोद में बैठाना और मोदी से सच बुलवाना नामुमकिन: मुख्यमंत्री
सच्चाई कांगे्रस के पक्ष में है,भाजपा सेना व सर्जिकल स्ट्राईक का सहारा ले रही है

श्रीगंगानगर. रायसिंहनगर.

मच्छर को कपड़े पहनाना,हाथी को गोद में बैठाना और मोदी से सच बुलवाना नामुमकिन: मुख्यमंत्री
सच्चाई कांगे्रस के पक्ष में है,भाजपा सेना व सर्जिकल स्ट्राईक का सहारा ले रही है

श्रीगंगानगर. रायसिंहनगर.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर झूठ बोलकर देश की जनता को मूर्ख बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री पर चुटकी लेते हुए शनिवार को रायसिंहनगर में कहा कि मच्छर को कपड़े पहनाना,हाथी को गोद में बैठाना व मोदी से सच बुलावाना संभव नहीं है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को रायसिंहनगर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीगंगानगर व हनुमानगढ जिलों की समस्याओं के निराकरण सरकार की प्राथमिकताओं में होगा। उन्होंने कहा कि गंगकैनाल के निर्माण के बाद पहली बार कांग्रेस सरकार ने मरम्मत का काम किया। भाखड़ा व इंदिरागांधी नहर परियोजनाओं के लिए राशि दी। डिग्गियों पर अनुदान बढाया लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही कम कर दिया। उन्होंने कहा कि नहरों में गंदा पानी आ रहा है वहीं कम आता है जिसको लेकर हम पंजाब के मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उन्होने आरोप लगाया कि केन्द्र की मोदी सरकार ने दो करोड़ नौकरियां देने, पंद्रह लाख खाते में डालने, गंगा की सफाई, बुलेट ट्रेन के वादे किए लेकिन सब जुमले निकले।
हम महाविद्यालय का सरकारीकरण करेंगे
उन्होंने कहा कि हमने सत्ता में आते ही कर्जमाफी का काम शुरु किया। राष्ट्रीयकृत बैकों के कर्जे भी माफ होंगे। हमने कई योजनाऐं आम जनता के लिए बनाई जिनको लागू किया जाएगा। आर्थिक आधार पर आरक्षण का कानून लागू कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा, मनरेगा के साथ न्यूनतम आय व स्वास्थ्य का अधिकार भी लोगों को मिले। स्वास्थ्य के क्षेत्र में किडनी, ह्दय व कैंसर के ईलाज केा नि:शुल्क दवाओं की श्रेणी में लाया जाएगा। कृषि जीन्सों की खरीद का दायरा बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि शहीद भगतसिंह महाविद्यालय को हमने सरकारीकरण किया था लेकिन भाजपा ने पुन: निजी कर दिया लेकिन आचार संहिता के बाद हम फिर से सरकारीकरण करेंगे।

नोटबंदी का फायदा सिर्फ भाजपा को मिला
उन्होने कहा कि नोटबंदी का फायदा केवल भाजपा को मिला है। उन्होने आरोप लगाया कि दुनियां की सबसे अधिक पैसों वाली पार्टी भाजपा है जो चुनाव जीतने के लिए सबसे ज्यादा खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें शेतान कहकर बदनामकिया जा रहा है जबकि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरागांधी ने बांग्लादेश को आजाद करवाने के साथ ही देश के लिए कुर्बानी दी। सैना के पराक्रम पर कोई शक नहीं है लेकिन मोदी सरकार चुनाव जीतने के लिए सेना व सर्जिकल स्ट्राइक के नाम का दुरुपयोग कर रही है। मोदी जी को राहुल गांधी सपने में क्यों दिखते है। राहुल गांधी परिवार का पिछले तीस सालों में कोई प्रधानमंत्री नहीं बना। सोनिया चाहती तो बन सकती थी लेकिन मनमोहन सिंह को बनाया। जिन्हें पूरा विश्व ईमानदार प्रधानमंत्री के रुप में जानता है। ऐसे समय में जब कोई सुविधा नहीं थी। उन्होने कहा कि मेरे स्वयं के घर में बिजली व पानी नहीं था लेकिन अब हर जगह सुविधाएं पहुंच गई। उन्होने सवाल किया कि पिछले सत्तर सालों में देश का क्या विकास नहीं हुआ। मीडिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दबाव में काम कर रहा है। लेकिन सच्चाई कांगे्रस के पक्ष में है। मोदी को कोई अधिकार नहंी है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री पर गलत टिप्पणी करें।
ये भी रहे मौजूद
जनसभा में राज्य सरकार राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, सुखराम बिश्नोई, कांग्रेस के पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष सहारण,पूर्व विधायक गंगाजल मील, पूर्व विधायक सोना देवी बवारी, दौलतराज, सोहन नायक, महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रामदेवी बावरी, पूर्व प्रधान हरजिन्द्रसिंह बराड़,लखवीर समरा, बलदेव सिंह बराड़ सहित अन्य मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.