करोली कुंड स्थित गायत्री मंदिर में शनिवार से तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर प्रारंभ हुआ। यह शिविर युवा संगठन दीया की ओर से लगाया जा रहा है। जिसमें करीब ४५ बच्चे शामिल हो रहे हैं। शिविर के दौरान हवन, यज्ञ, योग, संस्कार, बागवानी सहित अन्य उपयोगी विषयों की कक्षाएं लगाई जा रही हैं।
शिविर में पहले दिन सुबह 7 बजे ध्यान योग प्राणायाम की शिक्षा हट्टी सिंह ने दी। गायत्री महायज्ञ विजय गुप्ता ने सम्पन्न करवाया। मिशन परिचय वीडियो के माध्यम से अमित वशिष्ठ ने करवाया। प्रेरणादायक प्रसंग दिनेश गुप्ता ने सुनाया। भोपाल सिंह चौहान ने बच्चों को बागवानी के बारे में बताते हुए बोनसाई पौधा लगाने का तरीका, इसकी देखभाल, इसकी उपयोगिता आदि के बारे में बताया। अभय नरुका, कमल कान्त तथा मुकेश गुप्ता ने बच्चों को खेलकूद करवाए। सांयकाल आरती और नादयोग के साथ प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस दौरान चरण सिंह चौधरी, ज्ञानेंद्र शर्मा, नवल, अभिषेक डाक्टर मनोज कुमार शर्मा उपस्थित थे।
शिविर के दूसरे दिन गायत्री महायज्ञ गुप्ता और डॉ मनोज शर्मा ने पूर्ण कराया, वहीं जिला पारिवारिक न्यायालय के जज सतीश कौशिक ने सफल जीवन की दिशाधारा के बारे में बताया। उपासना साधना आराधना के बारे में जानकारी दी गई। डॉ आदित्येन्द्र ने स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में बताया । दोपहर में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, वृक्ष बचाओ, साक्षरता, दहेज़ एक अभिशाप आदि पर लघु नाटिका प्रस्तुत की।





No comments:
Post a Comment