Breaking News
recent

स्टेयरिंग फेल हो जाने से पुलिया से टकराया ट्रेलर, बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो

हेमन्त गगन आमेटा/भटेवर. भटेवर कस्बे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंघानिया कॉलेज के सामने बुधवार को दोपहर एक ट्रेलर स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर रोड के बीचो-बीच बने पानी निकासी के पुलिया से टकरा गया। इस हादसे में चालक व सहचालक समय रहते ट्रेलर से नीचे कूद गए जिससे वह दोनों बाल बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार ट्रेलर उदयपुर से चित्तौड़ की तरफ जा रहा था। इसी बीच भटेवर के निकट सिंघानिया कॉलेज के सामने स्टेरिंग फेल हो गया जिससे ट्रेलर नियंत्रण से बाहर हो गया। इस वजह से ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़कर पुलिया में टकरा गया। जिससे ट्रेलर का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे के दौरान गनीमत रही की ट्रेलर डिवाइडर कूद कर दूसरे रोड पर नही गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद ट्रेलर के चालक व सहचालक गाड़ी छोड़कर भाग गए। इस हादसे की सूचना पर पुलिस व हाइवे पेट्रोलिंग कर्मी मौके पर पहुंचे और रोड पर बेरिकेट लगाकर यातायात को व्यवस्थित करवाया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.