Breaking News
recent

सिरफिरे आशिक ने बंदूक की नोक पर एक्ट्रेस से की जबरदस्ती, शादी की रट लगाए प्रेमी ने एसपी पर की फायरिंग

यूपी के सोनभद्र में एक सिरफिरे आशिक ने ऐसा कदम उठाया है कि देखने वाले शॉक्ड रह गए और एक भोजपुरी एक्ट्रेस की जान पर बन आई। दअरसल, भोजपुरी एक्ट्रेस ऋतु सिंह फिल्म 'अभागिन बिटिया' की शूटिंग करने मुंबई से आई थीं। वह होटल में अपनी यूनीट के साथ ठहरी हुई थीं। इस दौरान उनके सिरफिरे आशिक ने तोबड़तोड़ फायरिंग कर डाली जिससे होटल में हड़कम्प मच गया। इस दौरान उन्होंने ऋतु से शादी की मांग करते हुए गन प्लाइंट पर बंधक बना लिया और फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में एक स्थानीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

bhopuri actress ritu singh

सिरफिरे आशिक ने एसपी पर किया फायर
फायरिंग की सूचना पर पुलिस एसपी सलमान ताज पाटिल फोर्स के साथ मौके पहुंचे और सिरफिरे प्रेमी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन तभी उस युवक ने एसपी पर फायर कर दिया। इस घटना में एसपी बाल-बाल बच गए। इसके बाद सिरफिरे युवक को पुलिस ने काबू में किया और उसकी जमकर धुनाई भी की। इस गंभीर घटना के बाद पुलिस फ़िल्म यूनिट की हीरोइन से पूछताछ में जुटी हुई है।

bhopuri actress ritu singh

बंदूक की नोक पर की जबरदस्ती
एक्ट्रेस ने बताया कि जैसे ही वो कमरे में आया। उसकी नियत भी ठीक हीं थी, वो बंदूक की नोक पर जबरदस्ती करने लगा। जब पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस के साथ बातचीत में वो उलझ गया। मामले पर पूरी तरह पुल‍िस ने कंट्रोल कर ल‍िया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.