Breaking News
recent

हैण्डपम्प में आ रहा दूषित पानी, एक किलोमीटर दूर से करना पड़ रहा जुगाड़

हैण्डपम्प में आ रहा दूषित पानी, एक किलोमीटर दूर से करना पड़ रहा जुगाड़
नोताड़ा. कस्बे के कालबेलिया बस्ती में जल संकट उपजने से बस्ती के करीब बीस घरों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। बस्ती वासियों के अनुसार यहां पर पूर्र्व मे एक हैण्डपंम्प लगा हुआ था। लेकिन यहां पर जीएसएस का निर्माण होने से हैण्डपंम्प जीएसएस के अन्दर आ गया जिसके बाद यहां पर पंचायत की ओर से दूसरा हैण्डपंम्प तो लगवा दिया गया लेकिन उसमें मटमैला पानी आ रहा है। जो पीने लायक नहीं है। इसलिए बस्ती वासियों को रोजाना पानी लेने के लिए करीब एक किलोमीटर दूर गांव में पंचायत परिसर मे पहुंचकर पानी लाना पड़ रहा है। बस्ती निवासी राजू जोगी, बालुराम जोगी ने बताया कि सुबह आंख खुलते ही व शाम को मजदूरी करके घर आते ही पानी कि चिंता सताने लगती है। परिवारजन नन्हें मुन्हे बच्चों के साथ सिर पर बर्तन रखकर तो कोई मोटरसाइकिलों पर पानी का इंतजाम कर रहे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.