Breaking News
recent

एक माह से खड्डा कॉलोनी में दूषित जलापूर्ति

सवाईमाधोपुर. बजरिया की खड्डा कॉलोनी में गत एक माह से दूषित जलापूर्ति होने से लोगों को परेशानी हो रही है। महेश वर्मा आदि लोगों ने बताया कि कॉलोनी में नलों में लम्बे समय से गंदा पानी आ रहा है। करीब एक माह पूर्व ही विभाग की ओर से यहां एक नई पाइपलाइन भी बिछाई गई थी, लेकिन उसे भी अब तक शुरू नहीं किया गया। इससे लोगों को दूरदराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है। इस संबंध में लोगों ने कई बार अधिकारियों को अवगत कराया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने से लोगों में रोष है।


ट्रांसफॉर्मर खराब, तीन दिन से जलापूर्ति ठप
खिरनी. कस्बे में पिछले तीन दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने से जलापूर्ति ठप है। मुख्य बाजार स्थित ग्रामीणों ने बताया कि जलदाय विभाग की ओर से बिजली कर्मचारियों को अवगत कराने के बाद समय पर ट्रांसफार्मर नहीं लगाने के कारण मुख्य बाजार, मुस्लिम मोहल्ला, गुर्जर मोहल्ला सहित अन्य कई मोहल्लों में जलापूर्ति बंद हो गई है। इससे ग्रामीणों को अन्य स्रोतों से पीने के पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। वहीं हैण्डपंपों में पीने युक्त पानी नहीं होने से दूर मीठे पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। ऐसे में नाराज ग्रामीणों ने जल्द ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। जलदाय विभाग के कर्मचारी भवानी रैगर ने बताया कि विद्युत निगम के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना दे दी है, लेकिन स्वीकृत नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.