Breaking News
recent

आगरा से बांदीकुई तक शीघ्र दौडेंग़ी इलेक्ट्रिक ट्रेन

बांदीकुई . भरतपुर-बांदीकुई रेल मार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। इसको लेकर सोमवार को आगरा मण्डल के रेलवे संरक्षा आयुक्त एके जैन, मण्डल रेल प्रबंधक आगरा सुशील कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य बिजली इंजीनियर नसीमुद्दीन एवं मुख्य परियोजना निदेशक रेल विद्युतीकरण जयपुर हरीशचंद मीणा ने 32 किलोमीटर दूरी के विद्युतीकरण पर 120 किलोमीटर प्रतिघण्टे की रफ्तार से इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाकर ट्रॉयल ली।

सूत्रों के मुताबिक बांदीकुई से भरतपुर तक करीब 95 किलोमीटर की दूरी तक विद्युतीकरण कार्य पर करीब 103 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
इसमें आगरा से करणपुरा स्टेशन तक गत दिनों मुख्य संरक्षा आयुक्त विद्युतिकरण कार्य का इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाकर परीक्षण कर चुके हैं। ऐसे में अब आगरा से बांदीकुई तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। संरक्षा आयुक्त ने एससी गैट, रेलवे फाटक, एफओबी, पॉवर सब स्टेशन, ट्रेक्शन सब स्टेशनों का भी निरीक्षण किया गया।

अब उम्मीद है कि शीघ्र ही इलेक्ट्रिक इंजन से जुड़ी हुई ट्रेनें दौड़ सकेंगी। इससे ट्रेने तेज गति में दौडऩे के साथ ही निर्धारित समय पर गंतव्य पहुंच सकेंगी। इससे काफी हद तक ट्रेनों की लेट-लतीफी की समस्या से भी निजात मिल सकेगी।
इसके अलावा जयपुर से अलवर के बीच भी विद्युतीकरण का कार्य जोरों से चल रहा है। इसमें रेलवे ट्रेक पर विद्युत खंभे तो खड़े कर दिए गए हैं। तार खींचने का कार्य चल रहा है। कार्य पूरा होने पर परीक्षण के साथ ही आगामी समय में इस ट्रेक पर भी इलेक्ट्रिक इंजन से जुड़ी ट्रेनें दौड़ सकेंगी। वहीं अलवर से जयपुर तक ट्रेक विद्युतीकरण से जुड जाएगा।

इस मौके पर मुख्य संकेतक इंजीनीयर उत्तर मध्य रेलवे ईलाहाबाद ऐबी शरण, मुख्य योजना एवं डिजायन इंजीनियर एससी सागर, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर विश्वेश्वरदयाल, उप मुख्य इंजीनियर वीके त्यागी, उप मुख्य संकेतक एवं दूर संचार इंजीनियर अनुपम कुमार, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर भरतपुर-बांदीकुई प्रोजेक्ट पीसी शर्मा, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर, अजय कुमार बत्रा भी मौजूद थे। वहीं रेलवे सुरक्षा बल के आईपीएफ नवीन राही एवं स्थानीय रेल प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.