Breaking News
recent

येदियुरप्पा ने कहा- कर्नाटक में कराया जाए मध्यावधि चुनाव, सरकार बचाने में जुटी कांग्रेस

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है। इस हार से जहां कांग्रेस पार्टी के अंदर हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, इसका असर कर्नाटक में भी देखने को मिल रहा है। कर्नाटक में एक बार फिर सियासी नाटक तेज हो गया है। कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ( BS Yeddyurappa ) ने फिर से कांग्रेस और जेडीएस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान सरकार को भंग करके मध्यावधि चुनाव कराया जाए।

पढ़ें- गुजरात में विधायक अल्पेश ठाकोर बोले- 'कांग्रेस के 15 विधायक पार्टी छोड़ने को तैयार'

 

येदियुरप्पा ने की मध्यावधि चुनाव की मांग

बेंगलूरु में मीडिया से बात करते हुए बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कर्नाटक में 28 में से 25 सीटों पर जीत दर्ज की है, जो कि ऐतिहासिक है। लिहाजा, राज्य में कांग्रेस और जेडीएस सरकार को भंग कर दिया जाए और मध्यावधि चुनाव कराया जाए। उन्होंने यह भी दावा किया है कि बीजेपी का कोई भी विधायक कांग्रेस या जेडीएस के संपर्क में नहीं हैं। इसके अलावा बीजेपी नेता ने कहा कि हम विश्वेश्वर भट (एक स्थानीय न्यूज पेपर के संपादक) के खिलाफ एफआईआर का विरोध करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जेडीएस अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर पर्दा डाल रही है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद जेडीएस प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के परिवार को लेकर विश्वेश्वर भट ने लिखा था कि उनके यहां सबकुछ ठीक नहीं है। इस खबर के बाद जेडीएस के प्रदेश सचिव एसपी प्रदीप कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी।

पढ़ें- अध्यक्ष पद पर बने रह सकते हैं राहुल गांधी, आज शाम कांग्रेस नेताओं की बुलाई आपात बैठक

 

कांग्रेस ने शुरू की गठबंधन सरकार बचाने की कवायद

इधर, कांग्रेस ने भी कर्नाटक में गठबंधन और सरकार बचाने को लेकर कवायद शुरू कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता वेणुगोपाल और गुलाम नबी आज कर्नाटक रवाना हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुलाम नबी आजाद रोशन बेग से अलग से मुलाकात कर सकते हैं। चर्चा यहां तक है कि एक हफ्ते के बाद कर्नाटक में फिर से मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कांग्रेस के कई नेता वर्तमान सरकार के खिलाफ हैं और सरकार के विरोध में खुलकर बयानबाजी भी कर रहे हैं। जिससे माना जा रहा है कि एक बार फिर कर्नाटक में सियासी संकट पैदा हो सकता है।

खेलें पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.