Breaking News
recent

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद थानागाजी गैंगरेप पीडि़ता ने दिया बड़ा बयान, बताया राहुल ने उनसे क्या कहा

अलवर. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने थानागाजी गैंग रेप पीडि़त और उनके परिवार से मुलाकात की। पीडि़त से मुलाकात के बाद राहुल ने कहा कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पीडि़त को न्याय मिलेगा। वहीं गैंग रेप पीडि़त ने राहुल से मुलाकात के बाद कहा कि राहुल गांधी उनसे ऐसे मिले हैं जैसे कोई परिवार का सदस्य उनसे बात कर रहा हो। पीडि़त ने कहा कि राहुल उनसे बेहद सरलता से मिले। उन्होंने विस्तार से हमारी बात सुनी और न्याय का आश्वासन दिया। पीडि़त ने कहा कि उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों से बात की। उन्हें भरोसा है कि उनकी बात सुनी जाएगी। पीडि़त के परिवारजन का कहना है कि उन्हें पहले लगा था कि उनसे मिलने बड़े नेता आ रहे हैं, वे इस मामले में कैसे बात करेंगे, लेकिन राहुल ने उनसे बेहद सहजता से बात की। उन्हें लगा ही नहीं कि कोई राष्ट्रीय नेता उनसे मुलाकात कर रहे हैं।
पीडि़त ने पत्रिका से बातचीत में कहा कि राहुल ने उनसे पूरा मामला जाना और फिर इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की बात कही। राहुल ने पीडि़त के पति को अपना छोटा भाई बताया, वहीं पीडि़त को गले लगाकर राहुल ने न्याय दिलाने की बात कही।

इधर, राहुल गांधी ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि पीडि़त ने दिल से अपनी बात बताई है। मेरे लिए यह भावुक मुद्दा है। इस मामले मे राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस मामले को बर्दाश्त नहीं किया जएगा, आरोपियों के सख्त सजा मिलेगी, यह संदेश पूरे हिंदुस्तान में पहुंचाएंगे, जिससे ऐसे काम भविष्य में ना हो।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.