Breaking News
recent

धैर्य रखने से होती है ईश्वर की प्राप्ति : वसुधा

धैर्य रखने से होती है ईश्वर की प्राप्ति : वसुधा
झुंझुनूं. दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से पांच दिवसीय श्री हरिकथा सोमवार से शुरू हुई। जमन वाटिका में शुरू हुई कथा के पहले दिन साध्वी वसुधा भारती ने कहा कि मनुष्य के संशयों का नाश तभी हो सकता है, जब संतों का संग मिले। उन्होंने कहा कि धैर्य रखने से ही ईश्वर की प्राप्ति होती और ईश्वर प्राप्ति से मनुष्य को आनंद की अनुभूति। रामचरित मानस में तुलसीदास की व्याख्या भी की गई। जिला संयोजक लालचंद सैनी ने बताया कि कथा का शुभारंभ राजेंद्र भांबू ने किया। कथा रोजाना शाम तीन से छह बजे तक चलेगी। कथा के दौरान अनेक धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे।


श्रीराम कथा से पहले निकाली कलश यात्रा
सिंघाना. गंगा मंदिर कुण्ड में सोमवार से श्रीराम कथा का शुभारम्भ हुआ है। इससे पहले गोपीनाथ मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सिंघाना के मुख्यमार्गो से होती हुई कथा स्थल गंगा मंदिर कुण्ड पहुंची। इसके बाद कथा का आयोजन शुरू हुआ। रमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कथा वाचक साध्वी अखिलेश्वरी दीदी कर रही है। कथा के पहले दिन अखिलेश्वरी दीदी ने कहा कि सांसारिक जीवन में आगे बढऩे, नाम कमाने, यश, कीर्ति के लिए अच्छे कामों की बड़ी भूमिका होती है। वहीं उन्होंने बताया कि राम का नाम समस्त वेदों का सार है। जीभ पर रखी वह मणी है जो ह्दय के अंदर व बाहर दोनों स्थान पर उजाला करती है। कथा के आयोजक पूर्व सरपंच ओमप्रकाश गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।


नवलगढ़ में ताली कीर्तन शुरू
नवलगढ़. श्याम ताली कीर्तन मंडल की ओर से नवलगढ़ में ताली कीर्तन की शुरुआत की गई है। इस मौके पर बाबा की अखंड ज्योत ली गई। बाबा का दरबार सजाया गया। भक्त दिनेश शर्मा, भगवती देवी शर्मा, विशाल पंडित, आशुतोष मिश्रा ने बाबा का गुणगान किया। इस मौके पर आयोजक मंजुला देवी रुथला, मंडल की संरक्षक लता भगत, कुसुम पाटोदिया, श्वेता चोखानी, ममता, पार्षद मीना सोनी, अनीता रुथला आदि आदि मौजूद थी। कीर्तन के अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

देरवाला में शनि जयंती पर जागरण दो को
झुंझुनूं. गांव देरवाला में मनोकामना पूर्ण देव मंदिर में शनि जयंती पर धार्मिक कार्यक्रम होंगे। पुजारी सुंदरलाल भार्गव ने बताया कि दो जून को रात 9.15 बजे जागरण होगा। तीन जून को सुबह 8.15 बजे हवन व सुबह 10.15 बजे भंडारा होगा। मुख्य अतिथि ओलिया आश्रम के महंत अमरदास व परसरामपुरा के किशनदास होंगे। मुकुंदगढ़.कस्बे के वार्ड 12 स्थित शनि मंदिर में शनि जन्मोत्सव के मौके पर तीन जून को कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई है। मंदिर पुजारी राजेंद्र भार्गव ने बताया कि इस मौके पर तीन जून को सुबह बाबा का तेल से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद महाआरती व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। रात तक चलने वाले हवन में 23 हजार आहूतियां दी जाएगी। इससे पूर्व जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर दो जून रात को जागरण होगा। उधर, कस्बे के वार्ड 13,19 व 20 स्थित शनि मंदिरों में भी इस मौके पर कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

गो सेवा से बढ़ कर कोई सेवा नहीं
खेतड़ी. गोरक्षा दल खेतड़ी का सोमवार को देर शाम पोलोग्राउण्ड में प्रथम स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावण्डिया मुख्यअतिथि थे। पालिकाध्यक्ष उमराव सिंह कुमावत, बालकिशन पुरोहित, योगी जीवननाथ, योगेन्द्र हलवान, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष विजेन्द्र सैनी, करणी सेना संयोजक सुरेन्द्र फौजी, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गजेन्द्र जलन्द्रा, पालिका उपाध्यक्ष शशि सैनी विशिष्ट अतिथि थे। अध्यक्षता गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष प्रवीण स्वामी ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गो सेवा से बढ़ कर कोई सेवा नहीं है। गोरक्षा दल खेतड़ी के सभी 90 सदस्य साधुवाद के पात्र है। जिन्होने गत एक वर्ष में 9 सौ से अधिक गायों की सेवा की है। सेवा दल के सदस्य मात्र एक टेलीफोन सूचना पर घटना स्थल पर पहुंच जाते है तथा पीडि़त गो वंश की सेवा करते है। गो सेवादल के अध्यक्ष आशीष सैनी ने वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर गो चेतना भगवा रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भगवा ध्वज लिए हुए दुपहिया वाहनों व पैदल डीजे के साथ चल रहे थे। रैली में गो माता की जय, भारत माता की जय उद्घोष के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली में डा.सोमदत भगत, विद्याधर सैनी, राजेश नालपुरिया, सोनू सोनी, नितिन सैनी, मंजीत सैनी, अजय सोनगरा, डालचन्द चंचलानी, दिनेश सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता चल रहे थे।

jhunjhunu news

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.