मलारना डूंगर. ग्राम पंचायत मलारना चौड़ में वर्तमान में मनरेगा योजना में तलाई खुदाई व ग्रेवल सड़क निर्माण चल रहे हैं।
मलारना चौड़ पामेला मोहल्लेे से रामसागर होते हुए ढाकडी की ढाणी व सुंदरपुर नहर को जाने वाले रास्ते पर कुछ लोगों के अतिक्रमण कर लेने से अब मनरेगा कार्य में व्यवधान की आशंका जताई जा रही है। मलारना चौड़ सरपंच नाथू लाल कोली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गुरुवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर रास्ते के सीमाज्ञान की मांग की है।
अवैध निर्माण की शिकायत
सवाईमाधोपुर. चकचैनपुरा निवासी घनश्याम बैरवा ने गुरुवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर उसक ी दुकान के पीछे अवैध निर्माण करने की शिकायत की है। प्रार्थी ने बताया कि कुछ लोग उसकी दुकान के पीछे सिवाय चक भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे है और रास्ता उसकी दुकान में होकर निकालने का प्रयास कर रहे है। इससे उसे परे शानी हो रही है।





No comments:
Post a Comment