Breaking News
recent

दो भागों में बंट गई मालगाड़ी पीछे छूटी आधी ट्रेन

हिण्डौनसिटी. दिल्ली-मुम्बई रेलमार्ग पर शुक्रवार को फतेहसिंहपुरा-हिण्डौन रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी दो भागों में बंट गई। इंजन वाले हिस्से के 200 मीटर आगे निकलने पर एयर प्रेशर तकनीकि से ट्रेन के दोनों हिस्सों के ऑटोमेटिक बे्रक लग गए। इस दौरान करीब 20 मिनट तक शंटिंग होने के बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।


रेलवे सूत्रों को अनुसार सुबह करीब 9.15 बजे तुगलकाबाद शेड़ से बीसीएन खाली डिब्बों की मालगाड़ी कोटा की ओर जा रही थी। करीब 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से 42 डिब्बों की मालगाड़ी फतेहसिंहपुरा रेलवे स्टेशन से निकली। कुछ किलामीटर निकलने के बाद ढिंढोरा-हुक्मीखेड़ा फ्लेग स्टेशन के पास गार्ड के ब्रेकयान से 15 वे डिब्बे का हुक खुल गया। इससे मालगाड़ी दो भागों में बंट गई। 15 डिब्बों के हिस्से को पीछे छोड़ इंजन शेष डिब्बों को लेकर करीब 200 मीटर आगे निकल गया।

इस दौरान प्रेशर तकनीक के चलते ट्रेन के दो भागों के डिब्बों के ऑटो मैटिक ब्रेक लग गए। ड्यूटी स्टेशन मास्टर फतेहसिंह मीणा ने बताया कि गार्ड मनीष कुमार सैनी व लोको पायलट में ट्रेन के इंजन वाले हिस्से को वापस ले जा कर डिब्बों को शंटिग कराया। करीब 20 मिनट तक मैन अप लाइन पर रुकी रहने के बाद ट्रेन रवाना हुई। इस दौरान अप लाइन पर पीछे से दूसरी ट्रेन नहीं होने से रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.