Breaking News
recent

शादी के पांडाल सा सजाया बूथ, चाय-कोल्ड-ड्रिंंक से हुआ वोटरों का स्वागत

हिण्डौनसिटी. लोकसभा चुनाव में आम बूथों पर भले ही वोटरों कई परेशानियों से रूबरू होना पड़ा, लेकिन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के आदर्श मतदान केन्द्र पर मतदाताओं के खूब मेहमानबाजी हुई।
निर्वाचन विभाग के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा बूथ क्रमांक174 को आदर्श मतदान केन्द्र के रूप से सजाया गया। पाण्डाल में स्वागत कक्ष में राउण्ड मेज व कुर्सी पर मतदाताओं का आयुक्त प्रेमराज मीणा, एसआई पीआर मीणा व बृजभूषण शर्मा ने कोल्ड ड्रिंग व चाय पिला कर स्वागत किया। पोलिंग के शुरुआती आधा दर्जन मतदाताओं का माला पहना कर स्वागत किया। मतदान केन्द्र पर ठण्डी हवा के लिए कूलर का भी प्रबंध किया गया।


पहली बार मतदान कर गौरांवित हुई युवतियां-
देश में लोकतंंत्र को मजबूती देने के लिए नवमतदाताओं में पहले मतदान के प्रति उत्साह नजर आया। हाल ही में वयस्क श्रेणी में आए युवक-युवती परिजनों ने साथ मतदान करने पहुंंचे। मतदान के बाद नए वोटर काफी खुश नजर आए और बोले कि देश की सरकार चुनने में अब उनकी भी हिस्सेदारी है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में नवमतदाताओं ने सुबह के दौर में मतदान किया।


दिव्यांग दम्पती ने वोट डाल इशारों से दिया मतदान का संदेश
हिण्डौनसिटी. महावर धर्मशाला स्थित मतदान केन्द्र पर श्रवण व मूक बाधित दिव्यांद दम्पती मतदान करने पहुंचा। पवन कुृमार महाजन व उसकी पत्नी अपर्णा ने बूथ में पहुंंच मतदान दल के प्रश्नों से संकेतों से जवाब दिए और मन से मतदान किया। बाद में दम्पती ने अन्य लोगों को देश में मजबूत सरकार के लिए अनिवार्य रूप से मतदान करने का संदेश दिया।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.