Breaking News
recent

वन विभाग की नर्सरी में लगी आग, कई पेड़ जलकर राख

-बीरमाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी मुख्य नहर की अनूपगढ़ शाखा की 10 आरडी नहर के पास हादसा

इंदिरा गांधी मुख्य नहर की अनूपगढ़ शाखा की 10 आरडी नहर के पास वन विभाग की नर्सरी में शुक्रवार को आग लग गई। इससे बड़ी संख्या में पेड़ और नरमे क पौधे जलने की आशंका है। आग पर काबू पाने के लिए सूरतगढ़ और श्रीबिजयनगर से आई दमकल गाडिय़ां देर तक प्रयास करती रही। तेज हवा का साथ मिलने से आग लगातार फैलती रही। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में इंदिरा गांधी मुख्य नहर की अनूपगढ़ शाखा की तीन से छह आरडी के बीच आग लगी। इस इलाके में सूरतगढ़ के वन विभाग की नर्सरी है। यहां कई वृक्ष आदि लगे हैं। हालांकि आग लगने के पुख्ता कारणों का पता नहीं लग पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि नर्सरी के जिस इलाके में आग लगी है वहां से विद्युत निगम की हाई वोल्टेज की तार गुजरती है। संभवत: इस तार में स्पार्किंग के कारण आग लगी हो और यह इलाके में फैल गई हो। आग की चपेट में कुछ वन्य जीवों के भी आने की आशंका जताई जा रही है। दमकल गाडिय़ां शाम तक आग पर काबू पाने के लिए प्रयासरत थीं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.