Breaking News
recent

शगुन देख खिले चेहरे, अच्छी बारिश की उम्मीद, जमाने की आस



बालोतरा. अकाल की मार सह रहे किसानों के चेहरों पर मंगलवार रौनक छाई। अक्षय तृतीया पर परम्परागत तरीके से शगुन देखे तो अच्छी बारिश और बढि़या जमाने की आस दिखी। एेसे में आमजन, किसान और पशुपालकों में खुशी छाई। वहीं, अक्षय तृतीया पर घरों में भी परम्परागत तरीके से गुळवाणी व खींच बना त्योहार मनाया।

कस्बे व क्षेत्र में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया। सूर्योदय से पूर्व जगकर किसान खेतों में पहुंचे। शगुन चिड़ी के चहकने के आधार पर शगुन देखे। इसके बाद खेतों में हल चलाया। दोपहर में जगह-जगह सभाएं हुई। इसमें धान की ढेरी पर पानी के कुल्हड़ रखकर शगुन देखे गए। अच्छे जमाने के शगुन मिले। घरों में पारम्परिक रूप से गुड़ की गुलवाणी व सात धान से खींच बनाया गया। इसे प्रसाद के रूप में देवताओं को चढ़ाया गया।
सिवाना. कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को अक्षय तृतीया पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। गांवो में अक्षय तृतीया पर सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी जमाने के शकुन पारम्परिक विधि-विधान के साथ देखे गए। घरों में इस दिन गुड़ की गुलवानी व सात धान का खींच बनाकर इष्टदेव को भोग लगा अच्छे जमाने की कामना की। अलसुबह किसानों ने खेतो की ओर रुख कर पशु-पक्षियों की आवाज के साथ जमाने के शकुन देखे। समस्त पारम्परिक शुकुनो में आने वाले वर्ष में अच्छी बारिश व अच्छे जमाने के संकेत मिले हैं। निप्र.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.