बीकानेर. यहां सोमवार सुबह एक बाइक सवार की डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार सुबह जूनागढ़ के पास से जा रहा था। इस दौरान वह डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बारे जानकारी नहीं मिल पाई थी।





No comments:
Post a Comment