दौसा. घटना के दौरान जयपुर-दौसा रेलमार्ग पर जयपुर-मथुरा पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। गनीमत यह रही कि रेल प्रशासन की ओर से इस ट्रेन को ऐहतियात के तौर पर करीब 5.15 बजे दौसा आउट साइड पर ही रोक दिया गया। बाद में रेलमार्ग सामान्य होने पर यह टे्रन करीब 6.15 बजे दौसा स्टेशन पहुंची। वहीं अजमेर-जम्मूूतवी पूजा एक्सप्रेस ट्रेन को जटवाड़ा के समीप ही रोकना पड़ा। आगराफोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन को आधे घण्टे से अधिक समय तक बांदीकुई स्टेशन पर रोकना पड़ा। ऐसे में करीब एक घण्टे तक रेलमार्ग बाधित रहा।
स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल, पुलिस छावनी बना स्टेशन
लाठीचार्ज एवं पथराव के दौरान स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इससे प्लेटफॉर्म नम्बर एक की टीनशेड से पत्थरों की आवाज आने लगी। वहीं स्टेशन पर दो खिड़कियों के कांच भी टूट गए। ऐसी स्थिति में यात्री भी फुट ओवरब्रिज की ओट में नीचे की ओर एवं इधर-उधर दुबके रहे। ऐसे में एक बार तो पुलिसकर्मी भी प्लेटफॉर्म पर एक ओर होकर बचाव करते दिखाई दिए। बाद में समर्थकों को खदेडऩे के बाद स्थिति सामान्य हो पाई। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहने से रेलवे स्टेशन पुलिस छावनी बना दिखाई दिया।
गुजर गई दो ट्रेन
एक ओर तो रेलवे पुलिया के समीप किरोड़ी समर्थक मौजूद थे। इस दौरान कुछ समर्थक ट्रेक पर आ भी गए, लेकिन आरपीएफ एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें हटा दिया। इसके बाद एक मालगाड़ी एवं एक सवारी गाड़ी को गुजारा गया। इसके थोडी ही देर बाद स्थानीय रेल प्रशासन की ओर से एक ओर ट्रेन के आने की उद्घोषणा की गई। ऐसे में ट्रेन के गुजरने से पहले ही सैंकड़ों की संख्या में समर्थक टे्रक पर आ गए।
ट्रेक से एक बार तो हट गए थे
डॉ. किरोड़ीलाल मीना, हनुमान बेनीवाल व जहाजपुर विधायक अपने समर्थकों के साथ रैली के रूप में ज्यों ही रेलवे पुलिया के नीचे ट्रेक पर चले गए, लेकिन वे वहां से हट गए। इस बीच अधिकारियों से भी बात हुई। कुछ देर बाद करीब पांच दर्जन महिलाएं महिलाएं प्लेटफॉर्म 2 की ओर रवाना हो गई, लेकिन वे अचानक ट्रेक पर चली गई। महिला पुलिसकर्मी उनको ट्रेक पर आने से रोकने लगी। करीब 10 मिनट बाद सैकड़ों की तादात में लोग ट्रेक की ओर चल दिए। ज्यों ही कुछ लोगों ने पटरियों पर कब्जा किया तो पीछे से आ रही पुलिस फोर्स ने उनको खदेडऩे के लिए लाठियां भांजना शुरू कर दिया। इधर से प्रदर्शनकारियों ने भी रेलवे ट्रेक पर बिछी रोडिय़ों को फेंकना शुरू कर दिया।





No comments:
Post a Comment