Breaking News
recent

नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से किया बलात्कार

पलसाना. सवामणी के बहाने घर बुलाकर सीकर की युवती के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। जिसकी जांच पड़ताल में रानोली थाना पुलिस जुट गई है।जानकारी के अनुसार सीकर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली युवती ने रानोली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि श्रीमाधोपुरा निवासी एक युवक ने उसको नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया है।
रिपोर्ट में उसने उल्लेख किया है कि उसकी अमित नाम के एक युवक से जान पहचान थी। बाद में अमित ने कमरे पर युवती को श्रीमाधोपुर निवासी उसके दोस्त देशराज से मिलवाया। इसके बाद दोनों की जान पहचान हो गई। बाद में देशराज ने युवती की पहचान अपनी बहन से करवा दी। आरोपी की बहन ने 2 अप्रेल को युवती को सवामणी के बहाने पलसाना अपने घर बुला लिया। इसके बाद देशराज ने उसे चाय में कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद देशराज उसे गाजियाबाद ले गया, यहां नशे की हालत में ही उससे शादी कर ली और बलात्कार किया। पीडि़ता को जब होश आया तो उसे वापस सीकर लाकर उसके कमरे पर छोड़ दिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीडि़ता रानोली थाने में पहुंची और आरोपी तथा उसका सहयोग करने वालों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया।
46 किलो डोडा चूरा बरामद, तीन गिरफ्तार
रामगढ़ शेखावाटी. फतेहपुर पुलिस ने गुरुवार को पेट्रोल पंप तिराहे पर 46 किलो 100 ग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। लोकसभा चुनाव में मादक पदार्थ की धरपकड़ अभियान के तहत कोतवाल उदयसिंह की टीम ने पंजाब के गोविन्दपुरा थाना केन्ट, भटिण्डा के सोमसिंह सिख पुत्र नायबसिंह, जगजिन्द्र सिंह पुत्र हरभन्स सिंह (25) निवासी बिरख खेडा थाना सदर मलोट मुखसर और रविन्द्र सिंह पुत्र परगट सिंह (28) निवासी गोविन्दपुरा थानाकेन्ट के पास से बेगों में भरा अवैध डोडा पोस्त जब्त किया। पुलिस ने एडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान हिम्मतसिंह थानाधिकारी रामगढ़ सेठान को दी गई है। इसी प्रकार एसएसटी टीम ने बायपास पर 2,80,000 रुपए जब्त किए। तहसीलदार सुशील कुमार सैनी ने बताया कि लोकसभा चुनावों के मध्यनजर सभी गाडिय़ों को सख्ती से चैक करने के आदेश दिए गए थे इस पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट व एसएसटी टीम के प्रभारी डॉ बलबीर बधाला ने कार्यवाही करते हुए रुपए जब्त किए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.