Breaking News
recent

रम्मत की तालीम शुरू,फलोदी में होगा मंचन

जैसलमेेर . कृष्ण कम्पनी तेज मण्डली रम्मत कला संस्थान के तत्वावधान में दुर्ग की अखे प्रोल स्थित रामदेव मन्दिर के मण्डप में बाबा रामदेव रम्मत की तालीम शुरू की गई। संस्थान के सचिव हरिवल्लभ बोहरा ने बताया कि लोकआराध्य बाबा रामदेव के जीवन चरित्र पर आधारित लोकनाट्य शैली में रचित इस रम्मत का मंचन पूर्व में जैसलमेर अखाडे में किया जा चुका है। इस बार जून माह में बाबा रामदेव रम्मत फलोदी अखाडे में मंचित होगी।
सचिव बोहरा के अनुसार फलोदी अखाडे में रम्मत मंचन के आयोजन का निमंत्रण कृष्ण कम्पनी तेज मण्डली रम्मत कला संस्थान जैसलमेर को प्राप्त हुआ है। फलोदी के रम्मतप्रेमी, खिलाड़ी और समाजसेवियों के प्रतिनिधि के रूप में सखी महाराज के नेतृत्व में नन्दकिशोर पुरोहित, दीनदयाल व्यास एवं उमाशंकर थानवी ने शनिवार को जैसलमेर आकर स्थानीय रम्मत खिलाडिय़ों की उपस्थिति में दुर्ग की अखे प्रोल स्थित रामदेव मन्दिर के मण्डप में आमंत्रण देते हुए आग्रह किया कि जून माह में फलोदी अखाडे में जैसलमेरी शैली की बाबा रामदेव रम्मत का मंचन किया जाए। इस अवसर पर रम्मत में कमलकिशेर आचार्य, रमेश बिस्सा, नवलकिशोर पुरोहित, हरिवल्लभ बोहरा, शिवकुमार आचार्य, यश शर्मा, प्रिंस बिस्सा, गिरधर पुरोहित, ब्रज व्यास, मयंक आचार्य, हीरू सेवग, दिलीप शर्मा व अन्य कलाकार उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.