Breaking News
recent

वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंदिता पर बनेगी फिल्म, गावस्कर-भज्जी भी होंगे हिस्सा

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान ( india vs pakistan ) के बीच सरहद से लेकर खेल के मैदान तक जबरदस्त प्रतिद्वंदिता देखने को मिलती है। क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप ( World Cup ) में तो यह प्रतिद्वंदिता चरम पर पहुंच जाती है।

भारत और पाकिस्तान के बीच इसी प्रतिद्वंदिता को फिल्म के जरिए भुनाने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों देशों की टीमों के बीच की मैदान के भीतर और बाहर की प्रतिद्वंदिता और कटुता को फिल्म के जरिए दर्शकों के सामने लाया जाएगा।

इस फिल्म का नाम 'फर्स्ट फिल्म ऑन इंडिया वर्सेज पाकिस्तान राइवलरी एट क्रिकेट वर्ल्ड कप्स' रखा गया है। इस फिल्म को पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ( Sunil Gavaskar ) प्रेजेंट करेंगे और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ( Harbhajan Singh ) अपना अनुभव शेयर करेंगे।

सुनील गावस्कर 1983 में पहली बार वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम ( Indian cricket team ) का हिस्सा रहे हैं, जबकि हरभजन सिंह ने 2011 में भारत को दूसरी बार वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका अदा की थी।

इस फिल्म का निर्माण स्पोटर्स फ्लैशेज करने जा रहा है, जो जल्द ही रिलीज होगी। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में वह सबकुछ होगा जो एक बॉलीवुड मसाला फिल्म में होता है मतलब एक्शन, ड्रामा और इमोशन वगैरह। वैसे फिल्म का मुख्य आकर्षण तो दोनों टीमों के बीच मैदान पर की जाने वाली छींटाकशी और चिर-प्रतिद्वंद्विता ही होगी।

वर्ल्ड कप में हर बार पाक पर भारी रहा भारतः

वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप के अब तक के इतिहास में भारत और पाकिस्तान ( Ind vs Pak ) की टीमों के बीच जितने भी मुकाबले हुए हैं उनमें हर बार भारत को ही जीत मिली है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.