Breaking News
recent

इनामी पकडऩे को पहुंची पुलिस, स्वयं की पिस्टल से गोली चलने पर एएसआई घायल

इनामी पकडऩे को पहुंची पुलिस, स्वयं की पिस्टल से गोली चलने पर एएसआई घायल
-घायल जिला अस्पताल में भर्ती
-इनामी हुए फरार
धौलपुर. कोतवाली थाना इलाके के गांव मोरोली में दो इनामी बदमाशों के छुपे होने की सूचना पर गुरूवार सुबह पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान पुलिस दल में शामिल निहालगंज थाने के एएसआई की लोडेड पिस्टल से गोली चल जाने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस की दबिश की सूचना मिलने से पहले ही आरोपित बदमाश मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि इनामी गब्बर सिंह और धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का को पकडऩे के लिए अल सुबह करीब चार बजे कंचनपुर, बाड़ी सदर, निहालगंज व कोतवाली थानों के पुलिस दल ने चंबल की तलहटी पर बसे गांव मोरोली के देवपुरा इलाके में दबिश दी। दल में निहालगंज थाने के एएसआई महावीर तिवारी भी शामिल थे। इस दौरान शर्मा ने लोडेड पिस्टल अपने पेंट की पेटी पर लगा रखी थी। जब पुलिस दल चंबल की तलहटी पहुंचा, इस बीच शर्मा की लोडेडे पिस्टल चल गई और गोली पेट से होकर जांघ में जा फंसी। घायल एएसआई को लेकर पुलिसकर्मी जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के लिए उसे भर्ती किया गया है। जबकि बदमाशों का कोई भी सुराग पुलिस को नहीं लगा। पुलिस ने बताया कि जिन इनामी बदमाशों को पकडऩे के लिए दबिश दी गई, उनमें गब्बर सिंह हत्या के मामले में वांछित आरोपित है और उस पर सात हजार रूपए एवं धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का पर अपहरण व फिरौती के मामले में दो हजार का इनाम है।
जांच कराएंगे
इनामी को पकडऩे के लिए पुलिस ने चंबल क्षेत्र में दबिश दी थी। इस दौरान एएसआई को गोली लगने के मामला प्रारंभिक तौर पर एक्सीडेंटल लग रहा है। मामले की जांच कराई जाएंगी।
डॉ. अजय सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक, धौलपुर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.