Breaking News
recent

कागजों में मनाया डेंगू दिवस, दिखाई औपचारिकता

जन-जागरण के लिए चिकित्सा संस्थानों में करने थे आयोजन


जालोर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को विश्व डेंगू दिवस मनाया गया, लेकिन केवल कागजों में। औपचारिक रूप से हुए कार्यक्रमों में न तो जन भागीदारी रही और न ही लोगों तक संदेश पहुंच सका।
मच्छरजनित बीमारी के लक्षण और बचाव के उपायों को लेकर लोगों को जागरूक करना इस मुख्य उददेश्य था, लेकिन दिवस के कार्यक्रम औपचारिकता की भेंट चढ़ गए। जिला मुख्यालय से एक प्रचार वाहन जरूर रवाना किया। वहीं चिकित्सा संस्थानों को दिवस आयोजन के निर्देश दिए गए, लेकिन अधिकतर संस्थानों से कार्यक्रम पूर्णता की रिपोर्ट तक वापस नहीं पहुंचा। अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. एसके. चौहान एवं आरसीएचओ डॉ. आरएस. भारती ने प्रचार वाहन को रवाना किया। इस वाहन से भोंपू प्रचार एवं पेम्फलेट वितरण किया गया। डीपीएम चरणसिंह, विजेन्द्र परमार, जिला पीपीएम समन्वयक इमरान बेग, सतीशचन्द्र गुप्ता, नारायण लाल आदि मौजूद रहे।

इस तरह से होने थे कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित करने थे। ओपीडी में आने वाले मरीजों से प्रश्नोत्तरी के जरिए जागरूकता जगाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। साथ ही जिलेभर में एंटीलार्वा गतिविधियों भी आयोजित की जानी थी, ताकि लोगों में डेंगू रोग के प्रति जागरूकता आए और बीमारी की रोकथाम की जा सके।


अभी रिपोर्ट तक नहीं पहुंची
इस सम्बंध में अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. एसके चौहाने ने बताया कि विश्व डेंगू दिवस मनाने को लेकर जिलेभर में सभी संस्थानों को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के निर्देश जारी किए गए थे। इसके तहत विभिन्न जगह कार्यक्रम हुए हैं। जसवंतपुरा, भीनमाल सीएचसी समेत कुछ जगहों से फोटोग्राफ्स आए हैं, लेकिन बिंदूवार रिपोर्ट जिला मुख्यालय तक अभी नहीं पहुंची है। कल तक आ जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.