Breaking News
recent

सिंघाना में इस क्रेसर संचालक के पास आया ये धमकी भरा फोन, की सुनते ही निकली जान

सिंघाना. झुंझुनूं के एक व्यक्ति ने छह जनों के खिलाफ क्रेसर पर जबरदस्ती तोडफ़ोड़ कर 80 हजार रुपए ले जाने तथा हर माह बंदी के बीस हजार रुपए मांगने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि झुंझुनूं निवासी पवन कुमार महाजन ने रिपोर्ट दी है कि भैसावता खुर्द में उसका साझेदारी का स्टोन क्रेसर है।

 

जिसमें रविन्द्र गोदारा की पत्नी साझेदार है। क्रेसर की देखभाल रविन्द्र गोदारा ही करता है। तीन मई 2019 की शाम करीब सात बजे कार में सरजीत कुमार नाम का व्यक्ति स्टोन क्रेसर पर आया। कुछ देर पर साथी दिनेश फौजी, रविन्द्र उर्फ लीला, महेन्द्र कुमार, निखिल उर्फ भरता को बुला लिया।क्रेसर पर मौजूद कर्मचारी सुनील, सुभाष को डरा व धमकाने लगे तथा जातिसूचक गालिया निकालने लगे। धमकी दी कि यहां पर क्रेसर चलाना होगा तो 20 हजार रुपए महीने के देने होंगे।

 

इसी बीच बिना नम्बर की बाइक पर सवार होकर आए तेजपाल व प्रमोद ने भी गाली-गलौच शुरू कर दी। वहीं आरोपियों ने जबरदस्त क्रेसर के कार्यालय में तोडफ़ोड़ कर दी तथा कार्यालय में रखे 80 हजार रुपए उठाकर ले गए। जाते समय आरोपियों ने कहा कि क्रेशर मालिक रविन्द्र गोदारा को बोल देना कि यहां पर क्रेसर चलाना है तो महिने के 20 हजार रुपए देने होंगे। इसी बीच आरोपी दिनेश फौजी ने रविन्द्र गोदारा को फोन पर धमकी दी तो सदमे में आकर रविन्द्र गोदारा की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.