बिठूजाधाम से उमड़े श्रद्धालु, मांगी मन्नतें
बालोतरा. बाबा रामदेव की विश्राम स्थली के नाम से प्रसिद्ध बिठूजाधाम रामसापीर मंदिर में बाबा दूज पर मेला भरा गया। इसमें आसपास के गावों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर व दर्शन-पूजन कर परिवार में खुशहाली की कामना की।
भैरूलाल डागा ने बताया कि बाबा दूज को लेकर मंदिर में बाबा रामदेव की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक पूजन कर आकर्षक शृंगार किया गया। बालोतरा व आसपास गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंचरंगी ध्वजा लेकर बाबा के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। 101 दीपक से महाआरती उतारी। सुबहमंदिर शिखर पर 11 पचरंगी ध्वजा चढ़ाई गई। श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव के जयकारे लगाए। पुष्प वर्षा की। गायक नारायण माजीराणा ,रामेश्वर माली ने भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दी। चंपालाल गहलोत, पुखराज माली, राजेंद्र डागा, कांतिलाल सालेचा, संदीप डागा, मदरूपाराम पटेल, जसराज माली, केसाराम पालीवाल, मालाराम देवासी ने सेवाएं दी।
ये भी पढ़े...
अक्षय तृतीय महोत्सव आज
बालोतरा. साध्वी रामकुमारी, भानुकुमारी, पुण्यप्रभा व रतिप्रभा के सान्निध्य में मंगलवार सुबह नौ बजे सिवांची मालाणी क्षेत्रीय तेरापंथ संस्थान भवन में अक्षय तृतीया महोत्सव आयोजित होगा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा गौतम सालेचा, सामाजिक एवं नीति विशेषज्ञ भारत सरकार डॉ. महावीर गोलेच्छा, संस्थान अध्यक्ष नेमीचंद चौपड़ा, उप पंजियक जसोल पंकज जैन भाग लेंगे।





No comments:
Post a Comment