Breaking News
recent

महंगे जूते, मौजे, नकदी सहित अन्य सामान चोरी, नया बाजार से स्कूटर चोरी


शाहपुरा।
कस्बे के दिल खुशाल बाग स्थित एक मॉल में स्थित जूते के शोरूम को निशाना बनाते हुए चोर वहां से महंगे जूते, मौजे नकदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। वहीं मॉल के बीच एक अन्य दुकान से एलसीडी चुरा ले गए। कस्बे के नया बाजार में रोड लाइटें बंद होने का फायदा उठाकर चोर वहां से स्कूटर चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की। पुलिस सीसी फुटेज खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार चोरों ने बिड़ला मॉल में स्थित चंद्रप्रकाश चौधरी स्थित जूते के शोरूम में पिछवाड़े से लोहे का जंगला तोड़कर प्रवेश किया तथा शोरूम से महंगे जूते तथा मौजे चुरा ले गए। साथ ही गल्ले में रखे 27 हजार की नकदी चुरा ले गए। मॉल के बीच एक लकडी का गेट तोड़कर एलसीडी चुरा ले गए।
नगर पालिका की लापरवाही का उठाया फायदा

नगर पालिका की लापरवाही से नया बाजार में रोड लाइट बंद पड़ी है। चोर सम्पूर्ण रोड लाइटें बंद होने का फायदा उठाकर आधा दर्जन वाहनों के बीच से चोर स्कूटर उठा ले गए। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.