Breaking News
recent

निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, मासूम की मौत

धोरीमन्ना (बाड़मेर). थाना क्षेत्र के मीठड़ा खुर्द गांव में बुधवार शाम एक ढाणी में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो बालिकाएं गंभीर घायल हुईं।

थानाधिकारी प्रदीप डागा के अनुसार पारसराम पुत्र रामाराम गवारिया की ढाणी में मकान का काम चल रहा था। इस दौरान छत गिरने से वहां खेल रही उसकी सात वर्षीय बच्ची उर्मिला उसके नीचे दब गई।

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जौसना व रविना पुत्री शंकराराम गंभीर घायल हो गर्इं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थय केन्द लाए। जहां से जौसना को प्राथमिक उपचार के बाद सांचौर रैफर किया तथा रविना का उपचार चल रहा है।

सूचना पर थानाधिकारी प्रदीप डांगा मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाए। यहां पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया।

और इधर...

कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन

बाड़मेर. सदर थाने में दर्ज मारपीट के मामले में पीडि़त पक्ष ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

राणीगांव कला निवासी पीडि़त खेताराम पुत्र सादुलाराम ने ज्ञापन में उल्लेख कर बताया कि आरोपियों ने मारपीट की वारदात को अंजाम देकर हाथ पैर तोड़ दिए। मामला दर्ज करवाया, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नही हुई। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.