Breaking News
recent

पिता के बेटी से बलात्कार की घटना के बाद अब यहां दुकान में सो रही नाबालिग से बलात्कार

चित्तौडगढ़़।

प्रदेश में एक के बाद एक बलात्कार की घटनाएं बढ़ती है जा रही हैं। अलवर के थानागाजी में पति के सामने विवाहिता का बारी-बारी से पांच लोगों द्वारा बलात्कार ( Thanagazi Gangrape ) , प्रतापगढ़ में तलवार की नोक पर पिता के बेटी से बलात्कार ( Pratapgarh Rape ) के बाद अब चित्तौडगढ़़ जिले के शंभूपुरा थाना क्षेत्र के एक इलाके में दुकान में सो रही चौदह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म ( minor rape ) करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि 6 मई को वह दुकान में सो रही थी। तभी रात करीब एक बजे शंभूपुरा निवासी मनोज (21) पुत्र खेताराम मेघवाल आया और उसके साथ बलात्कार किया।

 

बड़ी बहन ने पूछा तब हुई जानकारी ( Minor Rape in Rajasthan )
पीडि़ता ने डर के मारे इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। उसे गुमसुम देख बड़ी बहन ने पूछा, तब उसने सोमवार को अपने साथ ही घटना के बारे में जानकारी दी। परिजन पीडि़ता को लेकर शंभूपुरा थाने पहुंचे, जहां आरोपी के खिलाफ पोक्सो में मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

 

बलात्कार पीडि़ता का पैर तोड़ा ( Rape in Sikar )
वहीं थानागाजी के बाद अब सीकर में भी पुलिस का लापरवाही भरा रवैया सामने आया है। यहां एक बलात्कार पीडि़ता को पुलिस के पास पहुंचना उलटे भारी पड़ गया। पुलिस ने तो मदद नहीं की, आरोपी की ओर से नकाबपोश आए और उसका पांव तोड़ गए। पीडि़ता का कहना है कि आरोपी मनोज सैनी ने उसके साथ बलात्कार किया। सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई तो आरोपी ने हमलावर भेज दिए। बाइक पर आए 2 नकाबपोश हमलावरों ने उसे बलात्कार का केस वापस लेने के लिए धमकाया। फिर मारपीट कर भाग गए। इससे उसका पैर टूट गया।

 

 

फोटो - प्रतिकात्मक



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.