धौलपुर। दिहौली थाना इलाके में रिश्तों के शर्मसार होने की घटना सामने आई है। यहां ट्रक चालक ने अपनी भतीजी को शिर्डी दर्शन कराने की बात कहकर बहलाफुसला कर साथ ले गया और गुजरात क्षेत्र में किशोरी से मारपीट करते हुए बलात्कार किया।
आरोपी ने पीडि़ता को इस बात की जानकारी उजागर नहीं करने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने बुधवार को पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
दिहौली थाना प्रभारी गजानंद चौधरी ने बताया कि थाना इलाके के गांव में रहने वाला युवक ट्रक चालक है। वह अपनी 16 वर्षीय भतीजी को शिर्डी स्थित मंदिर दर्शन कराने की बात कहकर घर से साथ ले गया।
रास्ते में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रक से सामान खाली करने की बाद वापस लौट समय रास्तें में गुजरात क्षेत्र में उसने ने किशोरी के साथ मारपीट करते हुए बलात्कार किया।
इस दौरान मामला उजागर करने पर पीडि़ता को जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटनाक्रम की जानकारी पीडि़ता ने अपने परिजन को दी। परिजन पीडि़ता को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।





No comments:
Post a Comment