अजमेर.
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान , अजमेर का बारहवीं का परिणाम 15 या 16 मई को जारी किया जा सकता है। पहला परिणाम बारहवीं विज्ञान का जारी होगा। इसके साथ वाणिज्य वर्ग का नतीजा भी घोषित होने की संभावना है। बोर्ड ने इन दो तारीखों के दरमियान परिणाम जारी करने की तैयारी कर ली है।
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE ) द्वारा निर्धारित समय से पूर्व परिणाम जारी करने और देश के कुछ अन्य राज्यों के परिणाम जारी होने के मद्देनजर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भी इस साल पिछले साल के मुकाबले जल्दी परिणाम जारी करने की कवायद शुरू कर दी थी।
जानकारी के अनुसार बारहवीं विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परिणाम लगभग तैयार हो चुका है। बोर्ड की ओर से यह परिणाम 15 या 16 मई को जारी करने के पूरे प्रयास शुरु हो चुके हैं। सीनियर सैकण्डरी विज्ञान वर्ग में 2 लाख 60 हजार 617 विद्यार्थी और वाणिज्य वर्ग में 42 हजार 146 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षाएं सात मार्च से दो अप्रेल तक ली गई थी।





No comments:
Post a Comment