Breaking News
recent

CBSE 10th Board Result : CBSE ने जारी किया 10वीं बोर्ड का परिणाम

जोधपुर. CBSE 10th Board Result Declared: सीबीएसई की ओर से सोमवार को कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया। सीबीएसई ने दसवीं का परिणाम समय से पहले तैयार कर लिया था। सोमवार को अजमेर सहित सभी रीजन का परिणाम जारी किया गया। इस साल बोर्ड से ही सभी विद्यार्थियों की परीक्षाएं कराई हैं। अजमेर रीजन में दसवीं में करीब 1 लाख 90 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार CBSE ने परीक्षा समाप्त होने के एक माह से भी कम समय में 2 मई को अप्रत्यशित रूप से कक्षा 12वीं के सभी संकायों का परिणाम जारी कर दिया था। परिणाम में लड़कियों ने फिर बाजी मारी थी। अधिकतम अंक प्राप्त करने वालों में भी लड़कियां आगे ही रही। हालांकि पहले परिणाम 15 मई के बाद आने की संभावनाएं लगाई जा रही थी। लेकिन बोर्ड ने परीक्षा समाप्त होने के 28 दिन में ही परिणाम जारी कर दिया। परिणामों को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अचानक जारी किए गए परिणामों को लेकर विद्यार्थी हैरान भी हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.